आकाश चोपड़ा ने की IND vs AUS ODI सीरीज के रिजल्ट की भविष्यवाणी, 3-0 से नहीं जीतेगी कोई भी टीम!
India vs Australia 1st ODI: ये सीरीज इतनी आसान नहीं होगी क्योंकी ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम बहुत मजबूत है। ऐसा कहते हुए भारत के पूर्व बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने रिजल्ट की भविष्यवाणी की है।

टेस्ट क्रिकेट में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के मिले-जुले अनुभव के बाद वनडे की बारी है। भारत ने 2-1 से सीरीज जीती लेकिन अंतिम दो मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया ने ना केवल एक मैच जीता बल्कि अंतिम में भी पूरी टककर के साथ डटे रहे। उस पिच पर नतीजा निकालने के लिए 7-8 दिन चाहिए थे लेकिन अब एक दिन में नतीजा देने वनडे की बारी है जो पिछले साल टी20 के चलते खुद के पांव कब्र में पा रहा था लेकिन इस साल फिर से उसको वनडे वर्ल्ड कप की संजीवनी मिली है। वर्ल्ड कप की अहमियत को देखते हुए वनडे मैचों को भी तवज्जों मिलनी शुरू हुई है।

अब भारत-ऑस्ट्रेलिया तीन मैचों की सीरीज (India vs Australia ODI 2023) खेलेंगे। हालांकि विश्व कप साल में किसी को भी पांच से कम की वनडे सीरीज नहीं रखनी चाहिए लेकिन अब इंटनेरशनल दौरों पर आप टी20 की सच्चाई को दरकिनार नहीं कर सकती जो इस साल अपने फॉर्मेट में वर्ल्ड कर ना होने के बावजूद लगातार खेला जा रहा है। टीम इंडिया के लिए राहत है कि वे कम से कम इंटरनेशनल लेवल पर तो टी20 नहीं खेल रहे हैं। उनको टेस्ट से वनडे में फोकस शिफ्ट करना मुश्किल नहीं होगा क्योंकि अब रेड बॉल क्रिकेट वनडे की तरह से ही खेला जाता है।
काफी अहम होगी सीरीज
तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला का पहला वनडे (India vs Australia live) 17 मार्च से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शुरू हो रहा है। निश्चित तौर पर दोनों टीमों के लिए यह सीरीज आगे की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए काफी अहम होगी। यहां से काफी इनपुट लिए जा सकते हैं जिन पर वर्ल्ड कप की तैयारियों को अमलीजामा पहनाया जा सकता है।
'2-1 रहेगा नतीजा'
भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) को लगता है कि यह दोनों टीमों के लिए कड़ी टक्कर वाली सीरीज होने वाली है जिसका नतीजा भारत के पक्ष में 3-0 नहीं होने वाला। टेस्ट क्रिकेट में ही भारत को अपनी जमीन पर 2-1 से औसत रिजल्ट से संतोष करना पड़ा है क्योंकि वे इससे पहले कंगारूओं की जमीन पर भी 2-1 से दो बार टेस्ट सीरीज जीत चुके हैं। ऐसे में वनडे सीरीज और भी कड़ी हो सकती है।
आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "जब मैं ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम को देखता हूं, तो मुझे लगता है कि यह एक ऐसी टीम है जो भारत को बढ़िया खेलने पर मजबूर करेगी। यह 3-0 की श्रृंखला नहीं होगी। यह किसी भी पक्ष में 2-1 से जा सकती है। मैं यह नहीं कहूंगा यह केवल भारत के पक्ष में जा सकती है।"

डेविड वार्नर की वापसी-
चोपड़ा ने कहा कि डेविड वॉर्नर और ट्रैविस हेड इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के लिए मजबूत ओपनिंग जोड़ी होंगे। दोनों ही तेजी से रन बनाते हैं। वार्नर का बल्ला चलना उनके टेस्ट भविष्य को भी तय करेगा। डेविड पर दबाव होगा लेकिन हेड बहुत खुलकर खेलेंगे। आकाश चोपड़ा ने मार्नस लाबुशेन, मिशेल मार्श और ग्लेन मैक्सवेल जैसे मजबूत मध्य क्रम पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने मार्कस स्टोइनिस और कैमरन ग्रीन जैसे निचले क्रम के पावर हिटर्स को भी सराहा।
चोपड़ा ने कहा, "डेविड वार्नर, मुंबई की गलियों में अभ्यास कर रहे हैं, और फिर कप्तान के रूप में स्टीव स्मिथ हैं। ट्रैविस हेड सलामी बल्लेबाज के रूप में अच्छा कर रहे हैं। डेविड वार्नर और ट्रैविस हेड का ओपनिंग संयोजन बहुत अच्छा चल रहा है और ट्रैविस हेड वास्तव में बहुत अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।"












Click it and Unblock the Notifications