Ind vs Aus: पहले ही ओवर में आउट हुए मिशेल मार्श, पिछली 6 पारियों में बनाए इतने रन
india vs australia 1st odi 2023, Mitch Marsh: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। विराट कोहली और रोहित शर्मा की गैर मौजूदगी में केएल राहुल पर टीम को जीत दिलाने की जिम्मेदारी है। भारतीय टीम ने पहले मैच में आर अश्विन को भी प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका दिया है। आर अश्विन के अलावा ऋतुराज गायकवाड़ को भी खेलने का मौका मिला है।
पहले ओवर में ही मिला विकेट: ऑस्ट्रेलियाई टीम का पहला विकेट पहले ही ओवर में गिर गया। मिशेल मार्श चार गेंद में चार रन बनाकर आउट होकर पवेलियन लौट गए। मोहम्मद शमी ने मिशेल मार्श को स्लिप में शुभमन गिल के हाथों कैच आउट कराने का काम किया। मिशेल मार्श भारत के खिलाफ अपनी पहली पारी में बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे। मार्श के पास आने वाले दोनों मुकाबलों में रन बनाने का मौका होगा।

पिछली 6 पारियों में बनाए इतने रन: मिशेल मार्श अपने पिछले मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 56 गेंदों में 71 रनों की पारी खेली थी। वह अपने फॉर्म को भारत के खिलाफ पहले मुकाबले में जारी नहीं रख सके। अगर मिशेल मार्श की पिछली छह वनडे पारियों की बात करें तो इसमें मार्श ने सिर्फ एक मैच में अर्धशतक जड़ने में सफलता हासिल की है। मार्श की कोशिश वर्ल्ड कप से पहले आने वाले दो मैचों में बड़ा स्कोर बनाने की होगी।
मिशेल मार्श की वनडे में पिछली 6 पारियां
17(15)
0(1)
6(9)
29(26)
71(56)
4(4)
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू शॉर्ट, पैट कमिंस (कप्तान), सीन एबॉट, एडम ज़म्पा।
भारत (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी।












Click it and Unblock the Notifications