IND vs AUS: नागपुर-दिल्ली के बाद अब इंदौर में मचेगा फैंस का शोर, यहां कभी नहीं हारी है टीम इंडिया

India vs Australia 3rd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया इंदौर के मैदान पर एक-दूसरे से भिड़ने के लिए तैयार है। सीरीज में बने रहने के लिए ऑस्ट्रेलिया को यह मैच जीतना जरूरी है।

India vs Australia

India vs Australia 3rd Test: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भारतीय टीम का प्रदर्शन धमाकेदार रहा है। भारत ने नागपुर और दिल्ली में जीत हासिल कर सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है। इंदौर में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच ।में एक बार फिर भारत का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। अगर भारत इंदौर टेस्ट जीतने में सफल रहता है तो फिर वह सीरीज को अपने कब्जे में कर लेगा। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की कोशिश ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम को लगातार तीसरी जीत दिलाने की होगी।

इंदौर टेस्ट में भारत का पलड़ा भारी

इंदौर टेस्ट में भारत का पलड़ा भारी

एक मार्च से इंदौर में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का अगला मुकाबला खेला जाना है। इस मैच के लिए दोनों टीमों के खिलाड़ी इंदौर पहुंच गए हैं। सीरीज का तीसरा मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में होना था लेकिन बाद में इसे इंदौर शिफ्ट कर दिया गया। इंदौर में भारतीय टीम टेस्ट और वनडे मैच कभी नहीं हारी है। ऐसे में भारत की कोशिश इस अजेय रिकॉर्ड को आगे भी बरकरार रखने की होगी।

भारत को टक्कर देना नहीं होगा आसान

भारत को टक्कर देना नहीं होगा आसान

ऑस्ट्रेलिया के लिए भारत को इस मैदान पर टक्कर देना आसान नहीं होगा। भारत ने यहां अपना पहला टेस्ट मैच साल 2016 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। जहां भारत को 321 रनों से बड़ी जीत हासिल हुई थी। जबकि साल 2019 में खेले गए दूसरे मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को पटखनी देने का काम किया था। भारत ने बांग्लादेश को क पारी और 130 रनों के बड़े अंतर से हराया था। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के लिए इस मैदान पर भारत को टक्कर देना कतई आसान नहीं होने वाला है।

तीसरे और चौथे टेस्ट के लिए भारतीय टीम

तीसरे और चौथे टेस्ट के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), लोकेश राहुल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, केएस भरत (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मो. शमी, मो. सिराज, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, उमेश यादव, जयदेव उनादकट।

इंदौर टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम

इंदौर टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम

स्टीव स्मिथ (कप्तान), मिशेल स्टार्क, एश्टन एगर, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, पीटर हैंड्सकॉम्ब, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, लांस मौरिस, टॉड मर्फी, मैथ्यू रेनशॉ, मिशेल स्वेपसन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+