IND vs AUS: 'ऐसी किस्मत होती तो विजय शंकर भी शतक मार देता', रोहित शर्मा ने मारी खुद के पैर पर कुल्हाड़ी

India vs Australia 3rd Test: इंदौर के होल्कर स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की शुरुआत खराब रही है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं।

India vs Australia

India vs Australia 3rd Test KL Rahul: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज के तीसरे मैच में कप्तान रोहित शर्मा बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। दो बार जीवनदान मिलने के बावजूद रोहित शर्मा टीम के लिए बड़ा स्कोर नहीं बना सके। रोहित शर्मा गलत शॉट खेलकर आउट हो गए। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की वापसी से भी टीम की गेंदबाजी मजबूत दिखाई पड़ रही है। भारतीय बल्लेबाजों के लिए इस पिच पर बड़ा स्कोर बनाना आसान नहीं होगा।

दो जीवनदान फिर भी हुए आउट

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को पारी की पहली ही गेंद पर जीवनदान मिला था। मिचेल स्टार्क के पहले ही ओवर में रोहित शर्मा को दो-दो जीवनदान मिला। पहली ही गेंद पर रोहित के बल्ले का किनारा लगा। लेकिन अंपायर ने बल्लेबाज को नॉट आउट करार दिया। बाद में रिप्ले देखने पर रोहित शर्मा आउट पाए गए। इसके बाद एक बार फिर रोहित आउट होने से बाल-बाल बचे। इसी ओवर की चौथी गेंद रोहित के बैटिंग पैड पर लगी। स्टार्क ने अपील की, लेकिन बाकी खिलाड़ियों ने उनका साथ नहीं दिया। कप्तान स्मिथ ने फिर रिव्यू नहीं लिया, लेकिन अगर वह रिव्यू लेते तो रोहित आउट होते।

रोहित शर्मा ने नहीं उठाया फायदा

रोहित शर्मा को भले ही दो जीवनदान मिले, लेकिन वह इनका फायदा नहीं उठा सकें। रोहित ने एक बेहद ही खराब शॉट खेलने की कोशिश में अपनी विकेट गंवा दी। रोहित के आउट होने के साथ ही दो और विकेट जल्द ही गिर गए। रोहित शर्मा को मैथ्यू कुह्नेमैन ने विकेटकीपर एलेक्स कैरी के हाथों स्टंप आउट कराया। रोहित कदमों का इस्तेमाल कर के बड़ा शॉट लगाना चाहते थे, जिसे करने में वह पूरी तरह से चूक गए।

सोशल मीडिया पर फैंस ने लिए मजे

केएल राहुल की जगह टीम में शुभमन गिल को मौका मिला। लेकिन गिल की वापसी कुछ खास नहीं रही। शुभमन 18 गेंदों में 21 रन बनाकर मैथ्यू कुह्नेमैन की गेंद पर स्टीव स्मिथ के हाथों कैच आउट हो गए। इसके बाद नाथन लियोन ने चेतेश्वर पुजारा को क्लीन बोल्ड कर दिया। पुजारा के बाद नाथन लियोन ने रवींद्र जडेजा को भी आउट कर दिया। रोहित शर्मा को लेकर लगातार फैंस अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। एक फेन ने लिखा कि अगर ऐसी किस्मत विजय शंकर की होती तो वह भी शतक मार देता। सोशल मीडिया पर भारतीय खिलाड़ी खराब बल्लेबाजी के लिए ट्रोल किए जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+