Hotstar down: टेस्ट मैच के दौरान हॉटस्टार क्रैश, सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़

India vs Australia Disney+ Hotstar down: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक बार फिर आर अश्विन गेंद से कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली टेस्ट में भारतीय गेंदबाज हावी नजर आ रहे हैं।

India vs Australia

India vs Australia Disney+ Hotstar down: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे मैच में भी भारत का दबदबा देखने को मिल रहा है। पहले दिन खेल गए दो सेशन में भारत का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 200 के अंदर ही अपने छह खिलाड़ियों का विकेट गंवा दिया है। ऑस्ट्रेलिया पर एक बार फिर कम स्कोर पर ऑल आउट होने का खतरा मंडरा रहा है।

टेस्ट मैच के दौरान हॉटस्टार क्रैश

भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच के दौरान फैंस को हॉटस्टार पर मैच देखने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लाइव स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार मैच के दौरान डाउन हो गई है। जिसे लेकर सोशल मीडिया पर लगातार फैंस शिकायत कर रहे हैं। फैंस को अकाउंट इस्तेमाल करने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने स्क्रीनशॉट को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

फैंस कर रहे हैं शिकायत

फैंस बेसब्री के साथ दिल्ली टेस्ट का इंतजार कर रहे थे। मैच की शुरुआत भी भारत ने शानदार तरीके से किया है। लेकिन फैंस को इसे लाइव देखने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर लगातार फैंस अपनी शिकायत शेयर कर रहे हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर अभिनिव मुकुंद ने भी हॉटस्टार की तरफ से मिलने वाली इस असुविधा के लिए निराशा जाहिर की है।

{tweet7}

ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 199/6

पीटर हैंड्सकॉम्ब 36 और पैट कमिंस 23 रन बनाकर नाबाद हैं। पहले दिन टी-ब्रेक तक ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट खोकर 199 रन बना लिए हैं। उस्मान ख्वाजा 125 गेंद में 81 रन की पारी खेलकर ऑस्ट्रेलियाई पारी को एक छोर से काफी समय तक संभाले रखा। लेकिन रवींद्र जडेजा की गेंद पर वह केएल राहुल को अपना कैच थमा बैठे। आउट होने से पहले पीटर हैंड्सकॉम्ब और उस्मान ख्वाजा के बीच पांचवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की थी। पहला टेस्ट हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया की कोशिश इस मुकाबले को जीतने की होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+