IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच पर संकट के बादल, BCCI लेगी बड़ा फैसला, फैंस मायूस

India vs Australia Test Dharamsala: कप्तान रोहित शर्मा ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले मैच में बल्ले के साथ शानदार प्रदर्शन किया है। नागपुर में खेले जा रहे इस मुकाबले में भारत ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है।

India vs Australia

India vs Australia Test Dharamsala: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की जंग का आगाज हो चुका है। नागपुर में खेले जा रहे पहले टेस्ट के शुरुआती दो दिनों में भारतीय टीम मुकाबले में आगे दिखाई पड़ रही है। लेकिन ऑस्ट्रेलिया की टीम के खिलाड़ी वापसी करने के लिए मशहूर हैं। लिहाजा वह इस मैच में वापसी करना चाहेंगे। इस बीच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले तीसरे टेस्ट मैच को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है।

1 से 5 फरवरी तक धर्मशाला में होना था मैच

1 से 5 फरवरी तक धर्मशाला में होना था मैच

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरे टेस्ट मैच 1 से 5 फरवरी तक धर्मशाला में खेला जाना है। लेकिन अब इसमें बदलाव किया जा सकता है। धर्मशाला में होने वाला मैच शिफ्ट किया जा सकता है। ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई अधिकारियों ने स्टेडियम का दौरा किया था, जिसके बाद उन्होंने अपनी रिपोर्ट में अभी स्टेडियम को मैच के लिए तैयार नहीं बताया है। ऐसे में बीसीसीआई धर्मशाला की जगह दूसरी जगह मैच का आयोजन किया जा सकता है।

स्टेडियम में आउटफील्ड तैयार नहीं

स्टेडियम में आउटफील्ड तैयार नहीं

बीसीसीआई द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक धर्मशाला स्टेडियम में आउटफील्ड तैयार नहीं है। एचपीसीए ने आउटफील्ड के लिए रिले का काम शुरू किया था, लेकिन यह अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। एक बार फिर बीसीसीआई की निरीक्षण टीम 12 फरवरी को धर्मशाला का दौरा करेगी। जिसके बाद ही वहां मैच को लेकर कोई फैसला लिया जा सकेगा। लेकिन इस खबर से लंबे समय से मैच का इंतजार कर रहे धर्मशाला के फैंस में मायूसी छा गई है।

लगभग 5 साल से नहीं हुआ है कोई टेस्ट

लगभग 5 साल से नहीं हुआ है कोई टेस्ट

धर्मशाला के मैदान पर आखिरी बार साल 2017 में टेस्ट मैच खेला गया था। लगभग पांच साल से यहां कोई इंटरनेशनल टेस्ट मैच का आयोजन नहीं किया गया है। भारत और ऑस्ट्रेलिया ने 2017 में यहां टकराई थी, जहां भारत ने 8 विकेट से शानदार जीत हासिल की थी। इस जीत के बाद 2017 की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को भारत ने 2-1 से अपने नाम किया था। अगर धर्मशाला में मुकाबला नहीं हो पाता है तो उसकी जगह विशाखापट्टनम, राजकोट, पुणे और इंदौर में से किसी एक मैदान को विकल्प के तौर पर चुना जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+