IND vs AUS: भारत के खिलाफ मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया को मिली खुशखबरी! दिग्गज खिलाड़ी की हो सकती है वापसी
India vs Australia Delhi Test: पहले टेस्ट में शर्मनाक हार झेलने के बाद अब ऑस्ट्रेलिया की कोशिश वापसी करने की होगी। दूसरे टेस्ट में मिचेल स्टार्क की वापसी हो सकती है।

India vs Australia Delhi Test: भारतीय टीम ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में बढ़त हासिल कर ली है। नागपुर टेस्ट को जीतने के बाद भारत सीरीज में अपनी पकड़ और मजबूत करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। 17 फरवरी से शुरू होने वाली दिल्ली टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की टीम में तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की वापसी हो सकती है। चोट की वजह से स्टार्क सीरीज का पहला मुकाबला नहीं खेल सके थे। लेकिन दूसरे मैच में उनकी वापसी तय मानी जा रही है।

ऑस्ट्रेलियाई टीम में दिग्गज की होगी वापसी
भारत के खिलाफ दिल्ली में ऑस्ट्रेलियाई टीम अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन को मैदान पर उतारने का प्रयास करेगी। पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज बेअसर साबित हुए थे। कप्तान पैट कमिंस को ऐसे में बड़ी राहत मिल सकती है। दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की वापसी हो सकती है। स्टार्क दूसरे मैच के लिए फिट बताए जा रहे हैं। हालांकि, कैमरन ग्रीन का खेलना मुश्किल है और वो इस मुकाबले से भी बाहर हो सकते हैं।

मिचेल स्टार्क की वापसी से मिलेगी ताकत
मिचेल स्टार्क अपनी तेज रफ्तार की गेंदों के लिए मशहूर हैं। वह पारी के शुरुआती कुछ ओवरों में विकेट लेकर विरोधी टीम को बैकफुट पर धकेल सकते हैं। दिल्ली की पिच पर मिचेल स्टार्क अपनी तेज तर्रार गेंदों से भारतीय बल्लेबाजों की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। पैट कमिंस ने दिल्ली टेस्ट से पहले कहा कि मिचेल स्टार्क आज यानी मंगलवार को दिल्ली पहुंचेगे। वहीं जोश हेजलवुड भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए अभी पूरी तरीके से फिट नहीं हैं।

भारत ने जीता था पहला मुकाबला
मिचेल स्टार्क ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 75 टेस्ट की 144 पारियों में 304 विकेट लिए हैं। 107 वनडे में 211 विकेट लिए हैं। टी-20 के 58 मैच में उन्होंने 73 विकेट लिए हैं। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज करते हुए बढ़त हासिल कर ली है। पहले ही मैच में एक पारी और 132 रनों से करारी हार झेलने के बाद अब ऑस्ट्रेलिया की नजरें दूसरे टेस्ट मैच पर बनी हुई है। ऑस्ट्रेलियाई टीम में इस मुकाबले के लिए कुछ बड़े बदलाव हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications