IND vs AUS: भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले टेंशन में ऑस्ट्रेलिया, वॉर्नर-कमिंस का खेलना मुश्किल
India Vs Australia odi squad update: चार मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है। जिसके लिए दोनों टीमों ने खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है।

India Vs Australia odi squad update: टेस्ट के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे में भी भिड़ंत देखने को मिलेगी। टेस्ट सीरीज का नतीजा चौथे टेस्ट के बाद सामने आएगा। भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में जगह बनाने के लिए सीरीज का चौथा मुकाबला हर हाल में जीतना होगा। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में टेस्ट सीरीज के बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज का आयोजन किया जाएगा।

वनडे सीरीज के लिए बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें
भारत में इस साल वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन किया जाना है। वनडे वर्ल्ड की तैयारियों के लिहाज से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज बेहद खास है। भारत की कोशिश ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत हासिल करने की होगी। लेकिन वनडे सीरीज से पहले ही ऑस्ट्रेलियाई के कुछ खिलाड़ी चोटिल हो गए हैं। जिससे टीम की मुश्किलें बढ़ गई है। तेज गेंदबाज पैट कमिंस और सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर टेस्ट सीरीज को बीच में छोड़कर वापस घऱ लौट गए थे।

वॉर्नर-कमिंस का खेलना मुश्किल
डेविड वॉर्नर और पैट कमिंस को पहले से ही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से बाहर कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अब इन दोनों खिलाड़ियों का वनडे सीरीज के लिए भी भारत लौटना मुश्किल है। दूसरे टेस्ट मैच के दौरान वॉर्नर के कोहनी में फ्रैक्चर हुआ था। ऐसे में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया उन्हें जोखिम में नहीं डालना चाहेगा। यह देखते हुए कि आने वाले समय में वनडे विश्व कप खेला जाना है।

झाय रिचर्डसन हो चुके हैं बाहर
ऑस्ट्रेलियाई नियमित टेस्ट कप्तान पैट कमिंस बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी को बीच में छोड़कर अपनी मां से मिलने ऑस्ट्रेलिया लौट गए थे। कमिंस की मां की तबीयत ठीक नहीं है और ऐसे में वह वनडे सीरीज के लिए भी भारत लौटने से मना कर सकते हैं। टेस्ट की तरह ही स्टीव स्मिथ को तीन मैचों की वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम का नेतृत्व करते देखा जा सकता है। तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन हैमस्ट्रिंग में चोट के कारण पहले ही इस वनडे सीरीज से बाहर हो चुके हैं। झाय रिचर्डसन को बीबीएल के दौरान हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी। जिसके बाद से वह वापसी करने में नाकाम रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications