IND vs AUS: जडेजा के बाद अश्विन ने भी जड़ा पंजा, ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों का खेल बिगाड़ा
India vs Australia 1st Test Nagpur: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय ऑफ स्पिनर आर अश्विन कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। दूसरी पारी में पहली सफलता टीम को अश्विन ने दिलाने का काम किया।

India vs Australia 1st Test Nagpur: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों के धमाकेदार प्रदर्शन के बाद अब गेंदबाजों ने एक बार फिर अपना काम शुरू कर दिया है। नागपुर की पिच पर एक बार फिर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज संघर्ष करते दिखाई पड़ रहे हैं। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ 64 के स्कोर पर अपने छह बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए हैं। भारत की ओर से आर अश्विन ने दूसरी पारी में कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया की खऱाब शुरुआत
ऑस्ट्रेलिया की टीम ने दूसरी पारी में सात रन के स्कोर पर पहला विकेट गंवा दिया। उस्मान ख्वाजा दूसरी पारी में भी फ्लॉप रहे और सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर विराट कोहली के हाथों डेविड वॉर्नर का कैच छूट गया। लेकिन कोहली की इस गलती को अश्विन ने तुंरत सुधारते हुए डेविड वॉर्नर को विकेटों के सामने फंसाने का काम किया।

अश्विन-जडेजा की जोड़ी ने किया कमाल
ऑस्ट्रेलिया का दूसरा विकेट मार्नस लाबुशेन के रूप में गिरा। मार्नस लाबुशेन 28 गेंद में 17 रन बनाकर रवींद्र जडेजा की गेंद पर आउट हो गए। जडेजा ने उन्हें विकेटों के सामने एलबीडब्ल्यू आउट कराया। ऑस्ट्रेलिया को चौथा मैट रेनशॉ के रूप में लगा, रेनशॉ सात गेंद में दो रन बनाकर अश्विन की गेंद पर एलबीडबल्यू आउट हो गए। भारत ने इस मैच में पूरी तरह से अपनी पकड़ बना ली है।

अश्विन ने झटके पांच विकेट
रविचंद्रन अश्विन ने पीटर हैंड्सकॉम्ब को आउट किया। इसके बाद अश्विन ने एलेक्स कैरी को आउट कर इस मैच की दूसरी पारी में अपने पांच विकेट पूरे किए। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 177 रन बनाए। इसके जवाब में भारत ने 400 रन का स्कोर खड़ा किया और 223 रन की बढ़त हासिल की। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज दूसरी पारी में संघर्ष करते हुए दिखाई दे रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया पर एक पारी से हार का खतरा मंडरा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications