IND vs AUS: मेलबर्न में दमदार रहा है विराट कोहली का रिकॉर्ड, करो या मरो वाले मैच में बनाने होंगे रन
IND vs AUS 4th test, Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम ब्रिस्बेन से मेलबर्न पहुंच चुकी है। भारतीय टीम को सीरीज का चौथा टेस्ट मैच एमसीजी (मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड) पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना है। इस मैदान पर भारत का शानदार रिकॉर्ड रहा है, जहां टीम इंडिया ने 4 टेस्ट मैच जीतें हैं। मेलबर्न में खेले गए टेस्ट मैचों में भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है।
दमदार रहा है कोहली का रिकॉर्ड (Virat Kohli record)
सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे दिग्गज बल्लेबाजों ने यहां ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ बेहतरीन पारियां खेली हैं। मेलबर्न का मैदान भारतीय टीम के लिए खास महत्व रखता है। भारतीय फैंस इस बार भी उम्मीद कर रहे हैं कि विराट कोहली अपने शानदार फॉर्म में लौटते हुए टीम के लिए मैच जिताने में अहम भूमिका निभाएंगे। कोहली का रिकॉर्ड भी यहां दमदार रहा है, और भारतीय क्रिकेट प्रेमी उन्हें इस मैदान पर एक और बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं।

ऐसा रहा है कोहली का रिकॉर्ड
विराट कोहली ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर तीन टेस्ट मैच खेले हैं और इन तीन मैचों में उन्होंने कुल 6 पारियां खेलीं। इन 6 पारियों में उन्होंने 52.66 की औसत से 316 रन बनाए, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वोत्तम स्कोर 2014 में आया था, जब उन्होंने 169 रन की शानदार पारी खेली थी।
मेलबर्न में भारतीय टीम का रिकॉर्ड
अगर भारत मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर टेस्ट मैच जीतता है, तो यह मेलबर्न में भारत की पहली हैट्रिक टेस्ट जीत होगी, जो अब तक नहीं हुई है। साल 2014 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच ड्रॉ रहा था। जबकि साल 2018 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 137 रनों से हराया था। वहीं साल 2020 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 विकेट से मैच जीतकर इतिहास रचा था।












Click it and Unblock the Notifications