IND vs AUS 4th T20: भारत की ऐतिहासिक सीरीज जीत, ऑस्ट्रेलिया को रौंदा

India vs Australia 4th T20 Live: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टी20 के बाद टीम इंडिया सीरीज में 3- से विजयी बढ़त हासिल कर चुकी है, रायपुर में चौथे टी20 में ऑस्ट्रेलिया को भारत ने 20 रन से हरा दिया। दोनों टीमों के लिए मैच अहम था। ऑस्ट्रेलिया के लिए यह मुकाबला करो या मरो की स्थिति वाला था और हार के साथ सीरीज गंवा दी। कंगारू टीम हारते ही सीरीज गंवा देगी।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 9 विकेट पर 174 रनों का स्कोर खड़ा किया था, रिंकू सिंह ने 46 रन जड़े। ऑस्ट्रेलिया की टीम जवाबी पारी में खेलते हुए 7 विकेट पर 154 रन बना पाई। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने पहली सीरीज जीती है, टी20 में भारत के नाम सबसे ज्यादा जीत का रिकॉर्ड हो गया, पाकिस्तान को भारत ने पीछे छोड़ दिया है।

पाकिस्तान ने सबसे ज्यादा 135 मैच जीते थे लेकिन टीम इंडिया के नाम 136 टी20 इंटरनेशनल मैचों में जीत का कीर्तिमान दर्ज हो गया। पाकिस्तान ने 226 मैचों में 135 जीते थे लेकिन भारतीय टीम ने 213 मुकाबलों में ही 136 जीत हासिल कर ली।

india vs australia 4th t20

मैच के लाइव अपडेट यहां जानें, पेज को रिफ्रेश करते रहें

LIVE Feed
Dec 01, 2023, 11:20 PM IST

रायपुर टी20 मैच का अपडेट अब समाप्त होता है, आगे फिर से पांचवें और अंतिम टी20 मुकाबले में मुलाक़ात होगी, आप हमसे जुड़े इसके लिए धन्यवाद, शुभकामनाएँ और शुभ रात्रि....
Dec 01, 2023, 10:57 PM IST

वेड ने हार का कारण बताया

मैथ्यू वेड ने कहा कि हमने शुरुआत में विकेट गंवा दिए और स्पिन को भी अच्छी तरह से नहीं खेल पाए, दुर्भाग्य से हम बल्ले के साथ अपना काम नहीं कर पाए
Dec 01, 2023, 10:55 PM IST

प्लेयर ऑफ़ द मैच अक्षर पटेल का बड़ा खुलासा

मैं घर पर था तब काफी चीजें ट्राई कर रहा था और आज वह बाहर आया। मैं अपनी स्ट्रेंथ पर टिका रहा और शॉट की परवाह नहीं करते हुए विकेटों में ही गेंदबाजी की। आपको मानसिक रूप से मजबूत रहना जरूरी होता है।
Dec 01, 2023, 10:44 PM IST

मैथ्यू वेड ने प्रयास किया था लेकिन 23 गेंद में नाबाद 36 रन बना पाए और ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 154 पर समाप्त हो गया, भारत ने धाकड़ गेंदबाजी का प्रदर्शन किया इस मैच में, अच्छी कप्तानी भी देखने को मिली सूर्यकुमार यादव की
Dec 01, 2023, 10:32 PM IST

भारत ने जीती सीरीज

इस बीच भारत ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की है, 20 रनों से ऑस्ट्रेलिया को भारत ने रौंदकर 3-1 से सीरीज में विजयी बढ़त हासिल कर ली, शानदार खेल का प्रदर्शन
Dec 01, 2023, 10:27 PM IST

लास्ट ओवर बाकी

काम असंभव सा हो गया है अब तक अंतिम ओवर में जीत के लिए ऑस्ट्रेलिया को 21 रनों की दरकार है, वेड और क्रिस ग्रीन क्रीज पर
Dec 01, 2023, 10:23 PM IST

पहली ही गेंद पर मुकेश कुमार को वेड ने डीप एक्स्ट्रा कवर पर चार रन जमाए, कोशिश कर रहे हैं वेड रन बनाने की
Dec 01, 2023, 10:22 PM IST

ऑस्ट्रेलिया को अब मैच जीतने के लिए 12 बॉल में 40 रनों की दरकार है
Dec 01, 2023, 10:19 PM IST

एक और विकेट

ड्वारशुइस आते ही हो गए हैं बोल्ड, आवेश खान को मिली सफलता और ऑस्ट्रेलिया ने गंवा दिया सातवाँ विकेट, अब ऑस्ट्रेलिया को चाहिए 15 बॉल में 42 रन
Dec 01, 2023, 10:14 PM IST

विकेट टाइम

इस बार दीपक चाहर को मिल गई सफलता, जायसवाल ने मैथ्यू शॉर्ट को कैच कर 22 के निजी स्कोर पर वापस भेजा, ऑस्ट्रेलिया 126/6
Dec 01, 2023, 10:11 PM IST

ऑस्ट्रेलिया को जीतने के लिए 4 ओवर में 53 की दरकार है, भारत को विकेट की तलाश है
Dec 01, 2023, 10:11 PM IST

ऑस्ट्रेलिया को मुकेश कुमार के ओवर से कुल 20 रन मिले, दीपक चाहर को ट्रेविस हेड ने 22 रन जड़े थे, स्कोर 122/5
Dec 01, 2023, 10:09 PM IST

जिस तरह शाहीन अफरीदी को वेड ने 2021 टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में छक्के जड़े थे, वैसा ही अब मुकेश कुमार के साथ हुआ है, नो बॉल और छक्का, लगातार दो छक्के
Dec 01, 2023, 10:07 PM IST

वेड ने अंततः जोखिम लेकर खेलते हुए छक्का जमा दिया, रन तो अब बनाने ही पड़ेंगे ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को
Dec 01, 2023, 10:06 PM IST

मैथ्यू वेड और मैथ्यू शॉर्ट क्रीज पर हैं, मुकेश कुमार भारत के लिए गेंदबाजी कर रहे हैं
Dec 01, 2023, 10:05 PM IST

15 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर है 5 विकेट पर 108 रन, जीत के लिए अब चाहिए 67 रन
Dec 01, 2023, 10:02 PM IST

ऑस्ट्रेलिया को झटका

टिम डेविड को जायसवाल ने कैच कर लिया, वह 19 रन बनाकर चलते बने, दीपक चाहर को मिला विकेट, ऑस्ट्रेलिया को पांचवां झटका
Dec 01, 2023, 10:00 PM IST

शुरुआत में दीपक चाहर की धुनाई हुई थी और अब भी हो रही है, मैथ्यू शॉर्ट ने शानदार छक्का जमाया
Dec 01, 2023, 9:58 PM IST

मैथ्यू शॉर्ट ने मुकेश कुमार को लगातार दो बाउंड्री जमाई है, दबाव बनाने का प्रयास है गेंदबाज परम ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 99/4 और 14 ओवर समाप्त
Dec 01, 2023, 9:54 PM IST

अक्षर और बिश्नोई का जादू

अक्षर पटेल ने 4 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट झटके, रवि बिश्नोई ने 4 ओवर में 17 रन देकर 1 विकेट झटका, 7 ओवर में ऑस्ट्रेलिया जीत के लिए चाहिए 85 रन
Dec 01, 2023, 9:49 PM IST

अक्षर पटेल ने अब तक 3 विकेट झटके हैं, एक विकेट रवि बिश्नोई को मिला है, चारों विकेट स्पिनरों के खाते में
Dec 01, 2023, 9:47 PM IST

ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका

अक्षर पटेल ने चौथा झटका दिया ऑस्ट्रेलिया को, मैकडरमोट 19 रन बनाकर क्लीन बोल्ड हो गए
Dec 01, 2023, 9:37 PM IST

10 ओवर समाप्त

ऑस्ट्रेलिया का स्कोर अब 76 रन है, आवेश खान को टिम डेविड के टॉप एज से छक्का पड़ा दसवें ओवर में, अभी ऑस्ट्रेलिया का सफर लम्बा है
Dec 01, 2023, 9:33 PM IST

शुरुआत में रन बनने के बाद ऑस्ट्रेलिया की परेशानी स्पिनरों के आने से बढ़ गई है, अक्षर पटेल और बिश्नोई ने अच्छा काम किया है
Dec 01, 2023, 9:31 PM IST

8 ओवर का खेल समाप्त, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 62 रन है, टिम डेविड और मैकडरमोट क्रीज पर हैं लेकिन दबाव काफी है
Dec 01, 2023, 9:22 PM IST

अक्षर ने झटका विकेट

अक्षर पटेल ने आते ही हासिल की एक और सफलता, हार्डी को उन्होंने 8 रन पर कर दिया है बोल्ड, स्कोर 53/3
Dec 01, 2023, 9:22 PM IST

पावरप्ले हुआ समाप्त

ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 2 विकेट पर 52 रन है, हार्डी और मैकडरमोट क्रीज पर हैं, अब आगे का खेल दिलचस्प रहेगा
Dec 01, 2023, 9:17 PM IST

भारतीय टीम की बेहतरीन वापसी, 5 ओवर के बाद स्कोर 2 विकेट पर 45 रन है ऑस्ट्रेलिया का
Dec 01, 2023, 9:15 PM IST

खूंखार बल्लेबाज आउट

इस बीच अक्षर पटेल ने भी सफलता हासिल की। उन्होंने हेड को मुकेश के हाथों कैच करा दिया, वह 16 गेंद में 31 रन बनाकर चलते बने।
Dec 01, 2023, 9:13 PM IST

पहला विकेट गिरने के बाद मैकडरमोड आए हैं क्रीज के ऊपर, स्कोर 4 ओवर में 42/1
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+