IND vs AUS: एक हार के बाद बदल गई पूरी भारतीय टीम, हुए चार बड़े बदलाव, जानिए किन्हें मिला मौका
India vs Australia, 4th T20I: भारत के खिलाफ चौथे टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मैथ्यू वेड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। चौथे टी-20 मुकाबले के लिए दोनों ही टीमों में कई बदलाव किए गए हैं। ऑस्ट्रेलिया की टीम में जहां पांच नए खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। वहीं भारतीय टीम में भी चार बड़े बदलाव किए गए हैं।
ईशान किशन हुए बाहर: तीसरी टी-20 मैच में हार की एक बड़ी वजह ईशान किशन भी रहे थे। ईशान किशन ने विकेट के आगे से बॉल को पकड़ा था जिसे अंपायर ने नो बॉल करार दे दिया था। किशन की इस गलती की वजह से भारतीय टीम एक जीता हुआ मुकाबला गंवा बैठी थी। अब ऐसे में ईशान किशन को चौथे मुकाबले से बाहर का रास्ता देखना पड़ा है। ईशान किशन की जगह जितेश शर्मा को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया। जितेश शर्मा से टीम को बड़े स्कोर की उम्मीद होगी।

श्रेयस अय्यर की वापसी: जितेश शर्मा के अलावा भारतीय टीम में तीन और बदलाव किए गए हैं। तिलक वर्मा जो कि इस सीरीज में लगातार तीनों ही मुकाबले में कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके थे। उनकी जगह श्रेय़स अय्यर को टीम में शामिल कर लिया गया है। बतौर उपकप्तान श्रेयस अय्यर की टीम में एंट्री हुई है। श्रेयस मिडिल ऑर्डर में टीम के लिए ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी कर सकते हैं।
प्रसिद्ध कृष्णा को दिखाया बाहर का रास्ता: तीसरे टी-20 मैच में चार ओवर के अपने स्पेल में 68 खर्च करने वाले प्रसिद्ध कृष्ण को चौथे टी-20 मुकाबले से बाहर कर दिया गया है। प्रसिद्ध कृष्णा ने तीसरे टी-20 मुकाबले में एक शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में भारत की तरफ से सबसे अधिक रन देने वाले गेंदबाज बन गए थे। ऐसे में प्रसिद्ध कृष्णा की जगह दीपक चाहर को टीम में शामिल किया गया है। दीपक चाहर शुरुआती ओवर में नई गेंद के साथ टीम के लिए कारगर साबित हो सकते हैं।
शादी के कारण तीसरे मैच से बाहर रहने वाले मुकेश कुमार की भी चौथे मैच में एंट्री हो गई है। मुकेश कुमार डेथ के ओवर में भारत के लिए शानदार गेंदबाजी करते रहे हैं। ऐसे में एक बार फिर से उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
ऑस्ट्रेलिया: जोश फिलिप, ट्रैविस हेड, बेन मैकडरमोट, आरोन हार्डी, टिम डेविड, मैथ्यू शॉर्ट, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर/कप्तान), बेन ड्वारशुइस, क्रिस ग्रीन, जेसन बेहरेनडोर्फ, तनवीर सांघा।
भारत: यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, दीपक चाहर, आवेश खान, मुकेश कुमार।












Click it and Unblock the Notifications