Ind vs Aus: मैदान पर उतरते ही Virat Kohli ने किया बड़ा कमाल, खतरे में सचिन तेंदुलकर का ये रिकॉर्ड
India vs Australia 3rd Test Virat Kohli Record: भारतीय टीम के रन मशीन विराट कोहली ने 14 दिसंबर को गाबा टेस्ट में उतरते ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। ब्रिसबेन में विराट कोहली ने एक अनोखा शतक पूरा किया, जो रनों का नहीं, बल्कि खेले गए मैचों का है। इस शतक के साथ ही उन्होंने सचिन तेंदुलकर के एक बड़े रिकॉर्ड को चुनौती देना शुरू कर दिया है।
खतरे में सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड
सचिन तेंदुलकर के नाम पर किसी एक विरोधी के खिलाफ सर्वाधिक मैच खेलने का रिकॉर्ड है। अब विराट कोहली उस रिकॉर्ड के करीब पहुंच रहे हैं। सचिन तेंदुलकर जैसे महान खिलाड़ी के रिकॉर्ड को तोड़ना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं होता। लेकिन विराट कोहली के पास आने वाले मैचों के दौरान ऐसा करने का शानदार मौका है।

सचिन के नाम है ये बड़ा रिकॉर्ड
सचिन तेंदुलकर ने क्रिकेट इतिहास में कई अद्वितीय रिकॉर्ड्स बनाए हैं। उन्होंने सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले हैं। सचिन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 110 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जो एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। यह रिकॉर्ड उनके साथ श्रीलंका के माहेला जयवर्धने के नाम भी है, जिन्होंने भारत के खिलाफ 110 मैच खेले हैं।
कोहली रच सकते हैं इतिहास
विराट कोहली जल्द ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं। वह इस समय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना 100वां मैच खेल रहे हैं। अगर वे अगले 11 इंटरनेशनल मैच भी इस टीम के खिलाफ खेलते हैं तो वह इस रेस में सबसे आगे निकल जाएंगे। बता दें कि सचिन तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुल 110 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 49.68 की औसत से 6707 रन बनाए हैं।
ऐसा करने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बने कोहली
विराट कोहली कंगारुओं के खिलाफ 100 टेस्ट मैच खेलने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बने हैं। कोहली ने अब तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुल 27 टेस्ट, 49 वनडे और 23 टी20 मुकाबले खेले हैं, जो उनके शानदार करियर को बताता है। विराट कोहली का प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया में हमेशा शानदार रहा है। पर्थ में शानदार शतक लगाने के बाद उन्होंने एडिलेड टेस्ट में एक चुनौतीपूर्ण दौर का सामना किया, लेकिन अब उनकी नजरें गाबा पर हैं।












Click it and Unblock the Notifications