IND vs AUS: बारिश की वजह से बार-बार रुका मुकाबला, जानें तीसरे दिन का हाल

India vs Australia 3rd Test Day 3 Updates: भारत और ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच के तीसरे दिन बारिश के कारण पांचवीं बार खेल रोका गया। भारत ने अपनी पहली पारी में चार विकेट गंवा दिए हैं और अभी तक 48 रन बनाए हैं। केएल राहुल 21 रन और रोहित शर्मा बिना खाता खोले नाबाद हैं। इन दोनों ही खिलाड़ियों से टीम को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। बारिश के बाद मुकाबला बस थोड़ी देर के लिए शुरू हो सका और भारतीय टीम सिर्फ तीन रन ही जोड़ सकी। दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने चार विकेट खोकर 51 रन बना लिए हैं।

बल्लेबाजों ने किया निराश

भारत की शुरुआत काफी खराब रही और यशस्वी जायसवाल पारी की दूसरी ही गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद शुभमन गिल को भी स्टार्क ने आउट किया और वह केवल एक रन ही बना सके। विराट कोहली से बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन वह भी केवल 3 रन बनाकर जोश हेजलवुड के शिकार हो गए। मैच में बारिश की संभावना बनी हुई है, जिससे पूरे दिन खेल में रुकावट हो रही है।

India vs Australia 1

नहीं चला पंत का बल्ला

साल 2021 में गाबा (ब्रिस्बेन) में ऋषभ पंत ने टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई थी। लेकिन इस बार वह पहली पारी में फ्लॉप रहे। भारत ने अपनी पहली पारी में चार विकेट गंवाकर 48 रन बना लिए हैं। ऋषभ पंत नौ रन बनाकर आउट हो गए और उन्हें कमिंस ने कैरी के हाथों कैच कराया। केएल राहुल 30 रन बनाकर क्रीज पर हैं, और कप्तान रोहित शर्मा उनका साथ दे रहे हैं।

दोबारा कब शुरू होगा मैच

बारिश के कारण इससे पहले भी कई बार खेल रोका जा चुका है। ऐसे में उम्मीद है कि खेल एक बार फिर जल्द ही शुरू किया जाएगा। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 445 रन बनाए थे, और इस प्रकार भारत अभी भी 397 रन पीछे है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के पास खुद को साबित करने का मौका है। अगर वह टीम के लिए बड़ी पारी खेलते हैं तो ऐसे में भारतीय टीम मैच में वापसी कर सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+