क्या Shubman Gill से मिलने पहुंचीं सारा तेंदुलकर! मैच के दौरान स्टैंड में आईं नजर, मुस्कान पर फैंस फिदा

India vs Australia 3rd Test Day 1: ब्रिसबेन के गाबा में सारा तेंदुलकर की मौजूदगी ने क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ उनके रिश्तों के बारे में अटकलों को फिर से हवा दे दी है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच के दौरान मैदान के बाहर भी सेलिब्रिटी की मौजूदगी ने लोगों का ध्यान खींचा। दरअसल, इस मुकाबले को देखने के लिए सारा तेंदुलकर भी स्टैंड में नजर आईं।

क्या गिल से मिलने पहुंचीं सारा

नीले रंग की ड्रेस पहने सारा की मौजूदगी ने फैंस और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चर्चाओं को फिर से जन्म दे दिया है। सारा और गिल के रिश्ते को लेकर चर्चा काफी समय से चल रही थी और मैच देखने के लिए ब्रिसबेन जाने के उनके फैसले ने आग में घी डालने का काम किया है। सारा और शुभमन गिल की जोड़ी को लेकर अटकलों का सिलसिला एक बार फिर से शुरू हो गया है।

sara tendulkar 1

सारा और गिल को लेकर चर्चाएं शुरू

सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल के बारे में चल रही अफवाहें और चर्चा उनके बीच के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर बढ़ गई हैं। सारा और शुभमन को कई बार साथ देखा गया है, खासकर शुभमन के क्रिकेट मैचों के दौरान सारा उनका उत्साह बढ़ाती दिखी हैं। हालांकि, दोनों ने पब्लिकली इस रिश्ते के बारे में कभी कुछ नहीं कहा है, लेकिन मीडिया में दोनों के साथ होने की खबरें अक्सर आती रहती हैं।

फैंस के मन में उठे सवाल

ब्रिस्बेन में सारा के शुभमन से मिलने की बात सोशल मीडिया पर हो रही है, लेकिन इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि सारा वहां शुभमन गिल से ही मिलने गई हैं। सारा और शुभमन के बीच इस तरह की चर्चाएं चलने की वजह यह हो सकती है कि सारा अक्सर शुभमन के मैचों में मौजूद रहती हैं और उनकी सफलता पर खुश होती हैं।
फैंस भी इस रिश्ते को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं, लेकिन फिलहाल यह सिर्फ कयास ही हैं, क्योंकि दोनों ने इस विषय पर कभी खुलकर बात नहीं की। सारा तेंदुलकर इस दौरान स्माइल करती भी नजर आईं जिस पर लगातार फैंस प्यार भरे कमेंट्स कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+