IND vs AUS: क्या भारतीय टीम में होगा बदलाव? ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 ऐसी होगी प्लेइंग 11
IND vs AUS 3rd T20 Playing 11 Predictions: भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को तिरुवनन्तपुरम में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में 44 रनों से हराते हुए एक बार फिर से धमाका कर दिया। पांच मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 2-0 से आगे चल रही है। गुवाहाटी में मंगलवार को खेले जाने वाले तीसरे मैच में भारतीय टीम सीरीज कब्जाना चाहेगी।
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में पहली बार खेल रही टीम इंडिया ने लगातार दो मैच जीतकर ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ दिया है। गुवाहाटी में भारतीय टीम मैच जीतना चाहेगी। हारकर पीछे चल रही ऑस्ट्रेलियाई टीम के ऊपर दबाव निश्चित रूप से रहने वाला है। यहाँ भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन के बारे में चर्चा की गई है।

ओपनर बल्लेबाज: पिछले मुकाबले में यशस्वी जायसवाल ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का कीमा बना दिया था। तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए जायसवाल ने एबोट को निशाना बनाया था। उन्होंने तेज फिफ्टी जड़ी थी। उनके अलावा ऋतुराज गायकवाड़ ने भी अर्धशतक जमाया था। दोनों ओपनर एक बार फिर से खेलते हुए नज़र आने वाले हैं।
मध्यक्रम और ऑल राउंडर: ईशान किशन भी धाकड़ फॉर्म में चल रहे हैं। पिछले दो मैचों में उन्होंने लगातार अर्धशतकीय पारियां खेली हैं। वह एक बार फिर से खेलते हुए दिखाई देने वाले हैं। उनके अलावा सूर्यकुमार यादव यादव और तिलक वर्मा भी प्लेइंग इलेवन में रहने वाले हैं। यहाँ कोई बदलाव की आशंका नहीं है। फिनिशर रिंकू सिंह ने धमाका किया है। लगातार दो मैचों में उनके बल्ले से रन आए हैं और वह नाबाद वापस आए हैं। ऑल राउंडर के तौर पर अक्षर पटेल होंगे। वह ऑस्ट्रेलिया की रन गति रोकने में सफल रहते हैं।
गेंदबाज: पहले मैच में पिटाई खाने के बाद रवि बिश्नोई ने दूसरे मुकाबले में धाकड़ प्रदर्शन किया। उनको 3 विकेट मिले थे, इस वजह से बतौर स्पिनर वही खेलने वाले हैं। उनके बाद मुकेश कुमार तेज गेंदबाज के रूप में खेलेंगे। प्रसिद्ध कृष्णा ने भी पिछले मैच में धमाकेदार गेंदबाजी की थी। वह भी टीम में होंगे। अर्शदीप सिंह तीसरे तेज गेंदबाज के रूप में खेलने वाले हैं। इस तरह टीम इंडिया में बदलाव शायद नहीं होगा।












Click it and Unblock the Notifications