IND vs AUS: शतक बनाने से महज 4 रन से चूक गए मिचेल मार्श, विस्फोटक पारी पर कुलदीप यादव ने लगाई रोक
india vs australia 3rd odi, Mitchell Marsh: ऑस्ट्रेलिया टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी मिचेल मार्श ने भारत के खिलाफ ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 96 रनों की पारी खेली। मिचेल मार्श जिस अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे ऐसा लग रहा था कि वो आसानी से अपना शतक पूरा कर लेंगे। लेकिन भारतीय फिरकी गेंदबाज कुलदीप यादव ने मिचेल मार्श को शतक बनाने से रोक दिया।
84 गेंदों में बनाए 96 रन: मिचेल मार्श ने अपनी पारी के दौरान 13 चौके और तीन छक्के लगाए। वह 84 गेंद में 96 रन बनाकर खेल रहे थे, तभी भारत की तरफ से चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव बॉलिंग करने आए। कुलदीप यादव ने मिचेल मार्श को अपने जाल में फंसाने में कामयाबी हासिल की। कुलदीप यादव की गेंद पर मार्श सीधा प्रसिद्ध कृष्ण को कैच दे बैठे, इस तरह उनका शतक बनाने का सपना टूट गया।

सोशल मीडिया पर फैंस का रिएक्शन: मिचेल मार्श की दमदार पारी को देखकर सोशल मीडिया पर फैंस लगातार अपना रिएक्शन दे रहे हैं। दमदार बल्लेबाजी के लिए कई फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं। मार्श ने ऑस्ट्रेलिया के लिए एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म सेट कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया की टीम यहां से भारत के सामने एक बड़ा लक्ष्य रखना चाहेगी। ऑस्ट्रेलिया के पास 400 से अधिक रन बनाने का एक शानदार मौका है।
भारत ने बनाए थे 399 रन: पिछले मैच में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 399 बनाया था ऐसे में ऑस्ट्रेलिया की कोशिश तीसरे वनडे मैच में 400 से अधिक रन बनाकर इस मुकाबले को अपने नाम करने की होगी। भारतीय टीम ने तीसरे वनडे मैच में एक बल्लेबाज कम खिलाया है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया अगर 400 से अधिक रन बनाने में सफल हो जाती है तो फिर भारत के लिए इसे चेज करना कतई आसान नहीं होगा।












Click it and Unblock the Notifications