IND vs AUS: पहली बार ऑस्ट्रेलिया को क्लीन स्वीप करने को तैयार भारत! कप्तान रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास
india vs australia 3rd odi: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का तीसरा मुकाबला बुधवार को खेला जाएगा। भारतीय टीम में कप्तान रोहित शर्मा की इस मैच के जरिए वापसी होगी। रोहित शर्मा के साथ-साथ विराट कोहली, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गज भी इस मुकाबले में हिस्सा लेने के लिए टीम के साथ जुड़ चुके हैं।
सीरीज जीत चुका है भारत: सीरीज के पहले दो मैच को जीतने के बाद भारतीय टीम के हौसले बुलंद है। भारतीय टीम सीरीज का तीसरा मुकाबला भी जीतना चाहेगी। दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया की कोशिश तीसरे मैच को जीत कर सम्मान बचाने की होगी। भारत के पास ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे इतिहास में पहली बार क्लीन स्वीप करने का मौका होगा।

कभी नहीं किया क्लीन स्वीप: भारत ने वनडे फॉर्मेट में कभी भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्लीन स्वीप जीत हासिल नहीं की है। रोहित शर्मा अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज को 3-0 से जीतना चाहेंगे। भारतीय टीम के लिए या सीरीज अभी तक शानदार गुजारा है। वर्ल्ड कप में भारत को अपना पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई के मैदान पर 8 अक्टूबर को खेलना है। ऐसे में भारत के पास ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मानसिक बढ़त हासिल करने का यह बेहतरीन अवसर है।
फॉर्म में भारतीय खिलाड़ी: भारतीय टीम के अधिकतर खिलाड़ी मौजूदा समय में फॉर्म में नजर आ रहे हैं। श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल, केएल राहुल, ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव ने अपनी फॉर्म दिखाई है। अब तीसरे मैच में कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली के बल्ले से रनों की उम्मीद होगी। यह दोनों ही खिलाड़ी वर्ल्ड कप के लिहाज से भारतीय टीम के अहम बल्लेबाज हैं ऐसे में वर्ल्ड कप से पहले यह दोनों ही बल्लेबाज अपना फार्म वापस पाना चाहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications