IND vs AUS: बर्थडे के दिन जसप्रीत बुमराह ने किया बड़ा कमाल, एडिलेड में जड़ा अनोखा अर्धशतक
India vs Australia 2nd Test Day 1 Highlights: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल काफी दिलचस्प रहा। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 180 रन बनाए, लेकिन कंगारू टीम ने अच्छी शुरुआत की। ऑस्ट्रेलिया ने एक विकेट खोकर 86 रन बना लिए हैं और अब वह भारत से 94 रन पीछे है। दूसरे दिन भारतीय गेंदबाजों को अपना दमखम दिखाना होगा।
बुमराह ने झटका पहला विकेट
ऑस्ट्रेलिया के लिए मार्नस लाबुशेन (20*) और नाथन मैकस्वीनी (38*) नाबाद लौटे। दोनों बल्लेबाजों ने अच्छी साझेदारी निभाई और पारी को संभाला। उनके साथ पहला विकेट उस्मान ख्वाजा (13 रन) के रूप में गिरा। जसप्रीत बुमराह ने पारी के 11वें ओवर में ऑस्ट्रेलियाई ओपनर उस्मान ख्वाजा को आउट कर टीम इंडिया को पहली सफलता दिलाई।

बुमराह ने जड़ा विकेटों का अर्धशतक
इस विकेट के साथ ही साल 2024 में जसप्रीत बुमराह ने 50 टेस्ट विकेट का आंकड़ा पार किया। इस प्रकार वह एक साल में 50 टेस्ट विकेट लेने वाले भारत के केवल तीसरे तेज गेंदबाज बन गए। इससे पहले केवल कपिल देव और जहीर खान ने यह सफलता प्राप्त की थी। बुमराह के 15.14 का औसत इस उपलब्धि को और भी खास बनाता है।
कपिल देव और जहीर खान कर चुके हैं ऐसा
कपिल देव ने 1979 और 1983 में 50 से ज्यादा विकेट लिए थे और जहीर खान ने 2002 में यह मुकाम हासिल किया था। बुमराह की यह सफलता भारतीय क्रिकेट में तेज गेंदबाजों की ताकत को साबित करती है। जसप्रीत बुमराह 6 दिसंबर को 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने बर्थडे के दिन को बुमराह ने यादगार बना लिया है।
बुमराह से दूसरे दिन भी होगी विकेट की उम्मीदें
पहले दिन भारत के गेंदबाजों ने अच्छी कोशिश की, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने पिच पर कुछ समय बिताने के बाद परिस्थितियों का फायदा उठाया। इस समय ऑस्ट्रेलिया अच्छी स्थिति में है और उम्मीद है कि कल के खेल में वे भारत के स्कोर को पार करने की कोशिश करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications