IND vs AUS 2nd T20 Live: भारत की लगातार दूसरी जीत, ऑस्ट्रेलिया को 44 रनों से रौंदा

IND vs AUS 2nd T20 Live: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की सीरीज का दूसरा मैच तिरुवनन्तपुरम में खेला गया। टीम इंडिया ने पहले मैच में जीत दर्ज करते हुए सीरीज में बढ़त हासिल की थी। इस बार 44 रनों से जीत दर्ज कर भारत ने अपनी बढ़त डबल कर दी है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। टीम इंडिया ने 4 विकेट के नुकसान पर 235 रनों का स्कोर खड़ा किया। जायसवाल, रुतुराज और ईशान किशन ने अर्धशतक जड़े। जवाब में खेलते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम 9 विकेट पर 191 रन बना पाई।

india vs australia

मैच के लाइव अपडेट्स यहां जानें, कृपया पेज को रिफ्रेश करते रहिये

LIVE Feed
Nov 26, 2023, 10:48 PM IST

भारत की जीत

भारतीय टीम ने 44 रनों से मैच जीतकर सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है, ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट पर 191 रन बनाए, मैथ्यू वेड ने नाबाद 42 रन बनाए
Nov 26, 2023, 10:42 PM IST

ऑस्ट्रेलिया को 1 ओवर में मैच जीतने के लिए 55 रन चाहिए, एक विकेट बचा है, ऑस्ट्रेलिया की हार निश्चित हो गई
Nov 26, 2023, 10:41 PM IST

मैथ्यू वेड ने लगातार दो छक्के जमाये हैं, हालांकि इससे फर्क नहीं पड़ने वाला है
Nov 26, 2023, 10:37 PM IST

महज औपचारिकता बची है, ऑस्ट्रेलिया को 13 गेंद में 75 रन चाहिए, वेड और सांघा क्रीज पर
Nov 26, 2023, 10:30 PM IST

जैम्पा को अर्शदीप सिंह ने आउट कर ऑस्ट्रेलिया को नौवां झटका दिया, बेहतरीन गेंदबाजी भारत की तरफ से, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 155/9
Nov 26, 2023, 10:24 PM IST

नाथन एलिस को भी प्रसिद्ध कृष्णा ने आउट किया, ऑस्ट्रेलिया को आठवां झटका
Nov 26, 2023, 10:20 PM IST

प्रसिद्ध कृष्णा को भी मिल गया है विकेट, अब सीन एबोट के रूप में ऑस्ट्रेलिया को लगा सातवाँ झटका
Nov 26, 2023, 10:16 PM IST

मुकेश कुमार को विकेट

मुकेश ने स्टोइनिस को आउट कर दिया, वह 45 रन बनाकर अक्षर पटेल की गेंद पर चलते बने,ऑस्ट्रेलिया का छठा विकेट गिरा
Nov 26, 2023, 10:10 PM IST

ऑस्ट्रेलिया को जीतने के लिए 6 ओवर में 94 रन चाहिए, मार्कस स्टोइनिस और मैथ्यू वेड क्रीज पर हैं
Nov 26, 2023, 10:07 PM IST

टिम डेविड आउट

रवि बिश्नोई आए और टिम डेविड को आउट कर दिया, डेविड ने 22 गेंद में 37 रन बनाकर आउट हुए,
Nov 26, 2023, 10:03 PM IST

13 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया 4 विकेट पर 135 रन, स्टोइनिस 42 और टिम डेविड 33 रन बनाकर क्रीज पर
Nov 26, 2023, 9:55 PM IST

ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 4 विकेट पर 114 रन है, टिम डेविड और स्टोइनिस क्रीज पर बने हुए हैं
Nov 26, 2023, 9:45 PM IST

टिम डेविड का धमाका

अपने हाथ खोले हैं, मुकेश कुमार को तीन चौके लगातार जड़े हैं, नो बॉल के कारण फ्री हिट और छक्का, चार बाउंड्री लगातार, लाजवाब बैटिंग, ऑस्ट्रेलिया के 100 रन पूरे
Nov 26, 2023, 9:43 PM IST

स्टोइनिस के बल्ले से कुछ आकर्षक शॉट आए हैं, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 9 ओवर में 82 रन
Nov 26, 2023, 9:35 PM IST

स्मिथ आउट

इस बार प्रसिद्ध कृष्णा ने विकेट झटका, सबसे अनुभवी स्मिथ 19 रन बनाकर आउट हुए, जायसवाल ने उनका कैच लपका, ऑस्ट्रेलिया 58/4
Nov 26, 2023, 9:32 PM IST

7 ओवर का खेल समाप्त होने के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 57 रन है
Nov 26, 2023, 9:26 PM IST

मैक्सवेल आउट

विकेट नम्बर तीन भारत के लिए, मैक्सवेल को अक्षर पटेल ने 12 के निजी स्कोर पर जायसवाल के हाथों कैच कराया, ऑस्ट्रेलिया 53/3
Nov 26, 2023, 9:18 PM IST

एक और विकेट

पिछले मैच में शतक जड़ने वाले इंग्लिस को आउट कर दिया बिश्नोई ने, वह 2 रन बना सके, ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका
Nov 26, 2023, 9:11 PM IST

भारत को सफलता

रवि बिश्नोई ने दिलाई भारत को सफलता, शॉर्ट को उन्होंने 19 पर बोल्ड कर दिया, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 1 विकेट पर 35 रन
Nov 26, 2023, 9:08 PM IST

ऑस्ट्रेलिया ने भी अच्छी शुरुआत की है, स्मिथ और मैथ्यू शॉर्ट क्रीज पर हैं और स्कोर 2 ओवर की समाप्ति पर 31 रन है
Nov 26, 2023, 8:47 PM IST

भारतीय पारी समाप्त

टीम इंडिया ने 4 विकेट पर 235 रनों का बड़ा स्कोर हासिल किया है, रिंकू सिंह ने 9 गेंद में नाबाद 31 रन बनाए, तिलक वर्मा ने नाबाद 7 रनों की पारी खेली
Nov 26, 2023, 8:45 PM IST

तिलक वर्मा ने भी क्रीज पर आते ही छक्का जमाया है, स्कोर 229 रन है, दो गेंद शेष है
Nov 26, 2023, 8:42 PM IST

गायकवाड़ आउट

ऋतुराज गायकवाड़ को नाथन एलिस ने 58 रन पर आउट कर दिया, भारत का स्कोर 221/4
Nov 26, 2023, 8:40 PM IST

रिंकू का धमाका

19वें ओवर में रिंकू सिंह ने एबोट को 3 चौके और 2 छक्के जमाए और 25 रन बटोरे, भारत का स्कोर 3 विकेट पर 213
Nov 26, 2023, 8:34 PM IST

10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 3 विकेट पर 190 रन है, स्कोर को आगे पहुँचाने के लिए 2 ओवर है
Nov 26, 2023, 8:31 PM IST

सूर्या आउट

सूर्यकुमार यादव के रूप में भारत ने अपना तीसरा विकेट गंवाया, वह 10 गेंद में 19 रनों का स्कोर बनाकर आउट हुए, गायकवाड़ ने 39 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली
Nov 26, 2023, 8:17 PM IST

किशन आउट

स्टोइनिस ने ईशान किशन को आउट कर दिया, वह 32 गेंद का सामना कर 52 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए
Nov 26, 2023, 8:14 PM IST

ईशान किशन की फिफ्टी

ईशान किशन की बैक टू बैक फिफ्टी, इस मैच में 29 गेंद में अर्धशतक जमाया, भारत का स्कोर 15 ओवर में 1 विकेट पर 164 रन
Nov 26, 2023, 8:05 PM IST

13 ओवर समाप्त होने के बाद भारत का स्कोर 1 विकेट पर 124 रन है, ईशान किशन और गायकवाड़ बड़े शॉट नहीं लगा पा रहे हैं
Nov 26, 2023, 7:55 PM IST

ईशान किशन और ऋतुराज गायकवाड़ के बल्ले से धीमे रन आ रहे हैं, रन रेट में गिरावट आई है
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+