IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के लिए करो या मरो वाला मैच, दूसरे वनडे में बारिश को लेकर चौंकाने वाली खबर

India vs Australia 2nd ODI Pitch and Weather: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में जीत के बाद भारतीय के हौसले बुलंद हैं। टीम इंडिया केएल राहुल की कप्तानी में दुसुरे एकदिवसीय मुकाबले में अब इंदौर के होल्कर स्टेडियम में मैदान पर उतरने वाली है। इसे जीतकर सीरीज कब्जाने का प्रयास होगा।

मोहाली में खेले गए पहले मुकाबले में पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी थी। इस पर भारतीय गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 276 के कुल स्कोर पर आउट कर दिया था। टीम इंडिया का प्रयास दूसरे मुकाबले में जीत करने का रहेगा, ऑस्ट्रेलिया के लिए करो या मरो की स्थिति है।

india vs australia

भारत-ऑस्ट्रेलिया दूसरा वनडे, पिच रिपोर्ट

होल्कर स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार रहती है और यहाँ बड़े स्कोर भी बनते हैं। यह वही मैदान हर जिस पर वीरेंदर सहवाग ने वनडे में दोहरा शतक जड़ा था। दूसरी पारी में यहाँ स्पिनरों का प्रभाव देखने को मिल सकता है। होल्कर स्टेडियम में औसत स्कोर 300 से ज्यादा का है। इससे अधिक रन बनाने पर ही जीत की उम्मीद की जा सकती है।

भारत-ऑस्ट्रेलिया दूसरा वनडे, मौसम अपडेट

मौसम को लेकर खबर अच्छी नहीं कही जा सकती है। इंदौर में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और बारिश के भी आसार हैं। तूफान का अलर्ट भी है। शाम के समय बारिश होने के आसार हैं। आसामान में बादल छाये रहेंगे। ऐसे में इस मैच में बारिश का खलल देखने को मिल सकता है। बरसात का पूर्वानुमान जताया गया है।

भारतीय टीम

शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, तिलक वर्मा, वॉशिंगटन सुंदर।

ऑस्ट्रेलियाई टीम

डेविड वार्नर, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, जोश इंगलिस (डब्ल्यू), मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू शॉर्ट, पैट कमिंस (कप्तान), सीन एबॉट, एडम जैम्पा, एलेक्स केरी, जोश हेज़लवुड, ग्लेन मैक्सवेल, स्पेंसर जॉनसन , तनवीर संघा, मिचेल स्टार्क, नाथन एलिस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+