Yashasvi Jaiswal Net Worth: कभी टेंट में बिताई रात, अब नए 'सिक्सर किंग' बने जायसवाल, इतनी संपत्ति के हैं मालिक

Yashasvi Jaiswal Net Worth: यशस्वी जायसवाल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी की। इस दौरान उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। उन्होंने 2024 के कैलेंडर ईयर में टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। जायसवाल ने टेस्ट क्रिकेट में छक्कों की संख्या को लेकर भी एक नई मिसाल कायम की।

यशस्वी जायसवाल ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

यशस्वी जायसवाल ने इस साल 12 टेस्ट मैचों में 34 छक्के जड़कर एक नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बैटर ब्रैंडन मैक्कुलम के नाम था, जिन्होंने 2014 में टेस्ट क्रिकेट में कुल 33 छक्के लगाए थे। अब, 22 वर्षीय यशस्वी ने इस रिकॉर्ड को तोड़ते हुए अपना नाम इतिहास में दर्ज कराया है।

India Vs Australia 1

नाम दर्ज हुआ बड़ा रिकॉर्ड

बाएं हाथ के ओपनर यशस्वी जायसवाल ने पर्थ में चल रहे दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में बेहतरीन बल्लेबाजी की। दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर उन्होंने 193 गेंदों पर 7 चौकों और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 90 रन बनाए। इस पारी में उनका एक खास पल था, जब उन्होंने मिचेल स्टार्क की गेंद पर दूसरा छक्का जड़कर एक नया विश्व कीर्तिमान स्थापित किया।

आईपीएल में बढ़ गई सैलरी

साल 2020 में राजस्थान रॉयल्स ने जायसवाल को 2 करोड़ 20 लाख में खरीदा था। वहां से उनको रिटेन भी कर लिया गया। अब भी वह राजस्थान रॉयल्स में ही शामिल हैं और कीमत भी बढ़कर 18 करोड़ रुपये हो गई है। राजस्थान रॉयल्स ने मेगा ऑक्शन से पहले अपने प्रमुख खिलाड़ियों में से एक यशस्वी जायसवाल को रिटेन किया है। यह उनके लिए बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि कप्तान संजू सैमसन के बाद यशस्वी राजस्थान के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। दोनों को 18-18 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया है।

इंटरनेशनल क्रिकेट से आय

भारतीय टीम के हर खिलाड़ी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में टी20 के लिए 3 लाख रुपये प्रति मैच और वनडे के लिए 6 लाख रुपये मिलते हैं। टेस्ट मैच के लिए 15 लाख रुपये फीस है। जायसवाल ने वनडे नहीं खेला है। अब तक उन्होंने 15 टेस्ट मैच और 23 टी 20 अंतरराष्ट्रीय और 52 आईपीएल मुकाबले खेले हैं।

कहां-कहां से होती है कमाई?

जायसवाल जब संघर्ष के दिनों में थे, तब सड़क किनारे टूटे हुए टेंट में सोया करते थे। कमाई होने के बाद उन्होंने घर लेने की योजना बनाई। पिछले साल वेस्टइंडीज दौरे से वापस आने पर उन्होंने 5 बैडरूम का घर खरीद लिया। इसकी कीमत करोड़ों में है। इसके अलावा वह एक लग्जरी कारों के मालिक भी हैं। मर्सीडीज कार भी उनके पास है।

ब्रांड इंडोर्समेंट के बारे में अभी तक उनके बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन उनके बल्ले पर एसजी का स्टिकर लगा रहता है। इस ब्रांड से उनको कुछ कमाई जरुर होती होगी। अनुमान के अनुसार जायसवाल करीबन 16 करोड़ रुपये के मालिक हैं। आईपीएल में 18 करोड़ में रिटेन होने उनकी संपत्ति अब लगभग 34 करोड़ की हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+