IND vs AUS: यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास, हेड कोच गौतम गंभीर का 16 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त
India vs Australia, 1st Test Day 2: पर्थ में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला बहुत ही दिलचस्प मोड़ पर है। दूसरे दिन चायकाल तक भारत ने अपनी दूसरी पारी में बिना कोई विकेट गंवाए 84 रन बना लिए हैं, जिससे उनकी कुल बढ़त 130 रन की हो चुकी है।
भारत का पलड़ा भारी
यशस्वी जायसवाल 42 रन और केएल राहुल 34 रन पर नाबाद हैं। इन दोनों से ही बड़ी पारी की उम्मीद होगी। भारत की पहली पारी में 150 रन थे, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में सिर्फ 104 रन बनाए थे। इस तरह से भारत को 46 रन की बढ़त मिली थी। अब भारत का लक्ष्य अपनी बढ़त को और बढ़ाना और ऑस्ट्रेलिया पर दबाव बनाना होगा।

यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास
यशस्वी जायसवाल इस साल टेस्ट क्रिकेट में शानदार फॉर्म में हैं और उन्होंने भारतीय क्रिकेट में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने 2024 के पर्थ टेस्ट की दूसरी पारी में जैसे ही 15 रन का आंकड़ा छुआ, वह बाएं हाथ के बल्लेबाज के तौर पर कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बन गए। इस रिकॉर्ड ने गौतम गंभीर का 16 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।
टूटा कोच गंभीर का रिकॉर्ड
इससे पहले गौतम गंभीर ने साल 2008 में 8 टेस्ट मैचों की 16 पारियों में 1134 रन बनाए थे, जिसमें 3 शतक और 6 अर्धशतक शामिल थे। जायसवाल ने इस सीज़न में कमाल की बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है और अब वह दुनिया के दूसरे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने इस साल 1000 से अधिक रन बनाए हैं, इस सूची में सबसे पहले नंबर पर जो रूट हैं। जायसवाल के पास आने वाले मैचों में और रन बनाने का मौका होगा।












Click it and Unblock the Notifications