IND vs AUS Dream 11: आज के सेमीफाइनल मैच की ये है बेस्ट ड्रीम टीम, रोहित शर्मा-ट्रेविस हेड के बीच होगी टक्कर

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले सेमीफाइनल मैच में भारत (IND) का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया (AUS) से होगा। दोनों टीमों के बीच ये हाई-वोल्टेज एक्शन दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आज, 4 मार्च को होगा। इस रोमांचक मैच से पहले IND vs AUS Dream11 टीम पर एक नजर डालते हैं।

यह सबसे बड़ी क्रिकेट राइवलरी में से एक है जिसका हर क्रिकेट फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहा है। भारतीय फैंस के पास अभी भी 2023 वर्ल्ड कप के बुरी यादें हैं और वे बदला लेना चाहेंगे। भारत ने अपने सभी लीग-स्टेज मैच जीते जबकि ऑस्ट्रेलिया अपने तीन मैचों में से केवल एक जीत के साथ प्लेऑफ़ स्थान सुरक्षित करने में सफल रहा। उनके पिछले दो मैच बारिश के कारण रद्द हो गए थे।

india vs australia 1st semifinal

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे फॉर्मेट में कुल 151 आमने-सामने मैच खेले हैं। ऑस्ट्रेलिया ने 84 मैच जीते हैं, जबकि भारत 57 मैच जीतने में सफल रहा। 10 मैच बिना किसी परिणाम के समाप्त हुए। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे खेला जाएगा।

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए अच्छी है। टॉस जीतने वाली टीम को पहले गेंदबाजी करने और शुरुआती ओवरों में स्विंग का बेहतरीन इस्तेमाल करने की कोशिश करनी चाहिए। दूसरी पारी में ओस पड़ सकती है और इससे लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को मदद मिल सकती है। यहां खेला गया आखिरी वनडे मैच न्यूजीलैंड और भारत के बीच था, जिसमें 19 विकेट के नुकसान पर कुल 454 रन बनाए गए थे।

आज के मैच के बेस्ट कप्तान और उपकप्तान
ऑस्ट्रेलिया की ओर से ट्रेविस हेड सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं, क्योंकि पिच से गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों को मदद मिलने की उम्मीद है। वह पारी की शुरुआत करेंगे और उनसे कुछ ओवर गेंदबाजी करने की उम्मीद है। उन्होंने नौ आमने-सामने के मैचों में 345 रन बनाए हैं।

दूसरी और अक्षर पटेल भारतीय टीम के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक हैं। वह बेहतरीन फॉर्म में हैं और आज के मैच में उनसे अहम भूमिका निभाने की उम्मीद है। वह मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करेंगे और अपने ओवरों का कोटा पूरा करेंगे।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के मैच की ड्रीम-11 टीम

  • विकेटकीपर: जोश इंगलिस
  • बल्लेबाज: शुभमन गिल, स्टीवन स्मिथ, विराट कोहली, ट्रैविस हेड, श्रेयस अय्यर
  • ऑलराउंडर: ग्लेन मैक्सवेल, अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या
  • गेंदबाज: एडम जम्पा, वरुण चक्रवर्ती
  • कप्तान: अक्षर पटेल
  • उपकप्तान: ट्रेविस हेड

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, ऋषभ पंत, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा।

ऑस्ट्रेलिया टीम: जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ट्रेविस हेड, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), एलेक्स केरी, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा, स्पेंसर जॉनसन, सीन एबॉट, एरोन हार्डी, तनवीर सांघा, कूपर कोनोली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+