Ind vs Afg: भारत-अफगानिस्तान मैच देखना है? जानिए कितने रुपये की है सबसे सस्ती टिकट, ऐसे करें बुक
India vs Afghanistan Tickets Price: भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली टी-20 सीरीज का इंतजार फैंस बेसब्री के साथ कर रहे हैं। भारत और अफगानिस्तान के बीच कुल तीन मैचो की टी-20 सीरीज खेली जानी है। टी-20 सीरीज का आगाज 11 जनवरी यानी कि गुरुवार से होने जा रहा है। मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में दोनों ही टीम सीरीज के पहले मुकाबले में टकराएगी। भारत और अफगानिस्तान की कोशिश जीत के साथ सीरीज की शुरुआत करने की होगी।
रोहित-विराट की वापसी: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली टी-20 टीम में वापसी कर चुके हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ इन दोनों ही खिलाड़ियों की कोशिश बेहतर प्रदर्शन कर टी-20 वर्ल्ड कप में अपनी दावेदारी पेश करने की होगी। रोहित शर्मा और विराट कोहली को अगर टी-20 वर्ल्ड कप खेलना है तो इन दोनों ही खिलाड़ियों को इस फॉर्मेट में खुद को साबित करना होगा।

टिकट की बिक्री शुरू: भारत और अफगानिस्तान के बीच टी-20 सीरीज को फैंस स्टेडियम में जाकर भी देख सकते हैं। इस सीरीज के लिए टिकट की बिक्री शुरू कर दी गई है। सीरीज के पहले मैच यानी कि मोहाली में होने वाले मुकाबला की टिकट को खरीदने के लिए फैंस को पेटीएम इनसाइडर एप और वेबसाइट पर जाना होगा। यहां से फैंस टिकट को आसानी से बुक कर सकते हैं।
500 रुपये में मिलेगी टिकट: स्टेडियम में बैठकर लाइव मैच देखने का मजा ही कुछ और होता है। भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले पहले मुकाबले की सबसे सस्ती टिकट महज 500 रुपये की है। ऐसे में आम आदमी पांच सौ खर्च कर स्टेडियम में बैठकर लाइव मैच का आनंद उठा सकता है। मैच के लिए टिकट की शुरुआत 500 से लेकर 10000 तक है। टिकट को बुक करना बेहद ही आसान है। हम आपको बताते हैं कि आप खुद ही मैच के लिए टिकट बुक कैसे कर सकते हैं।
ऐसे कर सकते हैं टिकट बुक: टिकट खरीदने के लिए सबसे पहले आपको पेटीएम इंसाइडर एप खोलना होगा या फिर वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा। इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान फर्स्ट टी-20 मैच सर्च करने पर आपको स्पेस दिखेगा। जिस जिस पर आपको क्लिक करना होगा। जैसे ही आप इस पेज पर क्लिक करेंगे तो उसके बाद एक अलग पेज खुलेगा फिर आपको टिकट खरीदने का ऑप्शन दिखेगा।
टिकट खरीदने के लिए आप उस ऑप्शन पर क्लिक करेंगे। उसके बाद आप अपने बजट के अनुसार टिकट खरीद सकते हैं। मैच की टिकट यहां 500, 1000, 1250 2500 और 10000 के मिल रहे हैं। टिकट सेलेक्ट करने के बाद आपको अपनी डिटेल्स भरनी होगी। इसके बाद सबसे आखरी में भुगतान का ऑप्शन मिलेगा। जहां आप पैसे देकर टिकट को बुक कर लेंगे। फिर आपके मेल आईडी पर टिकट प्राप्त हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications