IND vs AFG: शानदार फॉर्म के बावजूद भी केएल राहुल बाहर, आखिर क्यों नहीं मिला मौका
India vs Afghanistan, KL Rahul: अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली की वापसी हुई है। साल 2022 के टी-20 वर्ल्ड कप में आखिरी बार रोहित शर्मा और विराट कोहली टी-20 फॉर्मेट में भारत की तरफ से खेलते हुए नजर आए थे।
रोहित-कोहली की वापसी: रोहित शर्मा और विराट कोहली की टीम में वापसी के बाद से ही फैंस बेहद खुश हैं। सोशल मीडिया पर लगातार फैंस रोहित और विराट को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर कर रहे हैं। इस बीच कुछ फैंस केएल राहुल के टीम में नहीं होने पर निराशा भी जाहिर कर रहे हैं। केएल राहुल भारतीय टीम के लिए लगातार रन बना रहे हैं। इसके बावजूद भी उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज में मौका नहीं दिया गया है।

केएल राहुल बाहर: भारतीय क्रिकेट बोर्ड यानी कि बीसीसीआई ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचो की टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। विराट कोहली रोहित शर्मा और संजू सैमसन जैसे खिलाड़ियों को देखकर फैंस बेहद उत्साहित हैं। दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भारत को वनडे सीरीज जिताने वाले केएल राहुल को टी-20 टीम में जगह नहीं दी गई है।
राहुल के लिए नहीं है जगह: केएल राहुल टी-20 फॉर्मेट में अपने अधिकतर मुकाबले बतौर सलामी बल्लेबाज के रूप में खेल चुके हैं। भारत के पास यशस्वी जायसवाल शुभमन गिल और रोहित शर्मा जैसे बल्लेबाज पहले से ही मौजूद हैं। वहीं विकेटकीपिंग की बात करें तो टी-20 में जितेश शर्मा और संजू सैमसन पिछले कुछ समय से टीम इंडिया के लिए विकेटकीपिंग की कमान संभाल रहे हैं।
बनाने होंगे रन: वनडे और टेस्ट में अपने बल्ले से कमल का प्रदर्शन करने वाले केएल राहुल टी-20 फॉर्मेट में मिडिल ऑर्डर में अपनी जगह बनाने में अब तक सफल नहीं हो सके हैं। इस साल भारत को टी-20 वर्ल्ड कप खेलना है। ऐसे में अगर केएल राहुल को टी-20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी दावेदारी पेश करनी है तो उन्हें मिडिल ऑर्डर में आकर इस फॉर्मेट में रन बनाने होंगे।
केएल राहुल लखनऊ सुपरजायंट्स टीम का हिस्सा हैं। लखनऊ के लिए आईपीएल में केएल राहुल बतौर ओपनर ही खेला करते हैं। अगर केएल राहुल को भारतीय टीम में जगह बनानी है तो उन्हें लखनऊ की तरफ से मिडिल ऑर्डर में आकर बेहतर प्रदर्शन करना होगा।
भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, आवेश खान और मुकेश कुमार।












Click it and Unblock the Notifications