भारत में सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगा अफगानिस्तान? जानें IND vs AFG का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
IND vs AFG T20I Series: भारतीय क्रिकेट टीम 11 जनवरी, 2024 से शुरू होने वाली तीन मैचों की टी20I सीरीज में पहली बार अफगानिस्तान की मेजबानी करने के लिए तैयार है। बड़ी बात ये है कि जून के महीने में वेस्टइंडीज और यूएसए में होने वाले टी20 विश्व कप 2024 से पहले ये उनकी एकमात्र बायलेटरल T-20 सीरीज है। आइए इस रोचक मुकाबले से पहले जानते हैं दोनों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड।
आफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी हुई है। टीम में सीनियर और युवा खिलाड़ियों के कॉम्बिनेशन से स्पष्ट होता है कि भारत का फोकस वर्ल्ड कप 2024 पर है। दोनों ही टीमों की कोशिश सीरीज जीतकर विश्व कप में अपनी मजबूत दावेदारी पेश करने की होगी।

भारत और अफगानिस्तान T20 हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
भारत और अफगानिस्तान के बीच अभी तक कुल पांच टी20 मुकाबलों में आमना-सामना हुआ है। इस दौरान टीम इंडिया शुरू से ही मजबूत स्थिति में रही है। भारत ने 5 मैचों में से 4 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि एक मैच बिना किसी परिणाम के समाप्त हुआ था। इस आमने-सामने के रिकॉर्ड में अफगानिस्तान एक भी मुकाबला अपने नाम नहीं कर सका है।
कब और कहां होंगे भारत बनाम अफगानिस्तान के मैच
भारत बनाम अफगानिस्तान पहला टी20 मैच 11 जनवरी (गुरुवार) को शाम 7:00 बजे से मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम में होगा, जबकि दूसरा टी20 मैच 14 जनवरी (रविवार) को शाम 7:00 बजे इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद तीसरा और आखिरी टी20 मैच 17 जनवरी (बुधवार) को शाम 7:00 बजे बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा।
कहां देखें भारत बनाम अफगानिस्तान T20I क्रिकेट मैच
भारत बनाम अफगानिस्तान T20I क्रिकेट मैचों का भारत में स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसके अलावा मैच की भारत में लाइव स्ट्रीमिंग JioCinema ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड
रोहित शर्मा (कप्तान), यशसवी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार, आवेश खान और अर्शदीप सिंह।












Click it and Unblock the Notifications