IND vs AFG: 'हिटमैन' रोहित शर्मा अब करेंगे ऐसा काम, पहले नहीं कर सका दुनिया का कोई भी क्रिकेटर

India vs Afghanistan Rohit Sharma: भारत और अफगानिस्तान के बीच 11 जनवरी से 3 मैचो की सीरीज का आगाज होने जा रहा है। करीब 15 महीने बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा टी-20 फॉर्मेट में वापसी करने में सफल रहे हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। रोहित साल 2024 में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में भी टीम की कमान संभाल सकते हैं।

रोहित के पास बड़ा मौका: वनडे वर्ल्ड कप 2023 के दौरान रोहित शर्मा ने भारत के लिए ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की थी। टी-20 फॉर्मेट में भी रोहित शर्मा अपने उस अंदाज को बरकरार रखना चाहेंगे। रोहित शर्मा के पास इसके साथ ही सीरीज के दौरान एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका है।

Rohit Sharma 1

रोहित रच सकते हैं इतिहास: टी-20 इंटरनेशनल में सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम ही है। रोहित शर्मा ने अब तक टी-20 इंटरनेशनल में 148 मैचो के 140 पारियों में कुल मिलाकर 182 छक्के लगाए हैं। रोहित शर्मा 200 टी-20 इंटरनेशनल छक्का पूरा करने से महज 18 शॉट दूर हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली सीरीज में रोहित शर्मा 200 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन सकते हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट के टी-20 फॉर्मेट में अब तक किसी भी बल्लेबाज ने 200 छक्के नहीं लगाए हैं।

रिकॉर्ड को तोड़ना नहीं आसान: टी-20 फॉर्मेट में सबसे अधिक छक्का लगाने के मामले में रोहित शर्मा के बाद न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल हैं। उन्होंने 173 छक्के लगाए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलियाई पूर्व कप्तान एरोन फिंच का नाम है। फिंच के बल्ले से कुल 125 छक्के निकले हैं। जबकि क्रिस गेल के नाम 124 छक्के हैं। लेकिन यह तीनों ही खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। ऐसे में रोहित शर्मा के इस रिकॉर्ड को तोड़ना इतना आसान नहीं होने वाला है।

बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद: अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचो की सीरीज में रोहित शर्मा बेहतर प्रदर्शन कर टी-20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी दावेदारी पेश करना चाहेंगे। रोहित शर्मा के टी-20 वर्ल्ड कप के लिए चयन होने पर भी कई तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं। ऐसे में रोहित के पास अपने बल्ले से आलोचकों को बेहतरीन जवाब देने का मौका होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+