IND vs AFG: भारत ने अपने उप कप्तान को ही कर दिया टीम से बाहर, दिग्गज ने BCCI से पूछे तीखे सवाल
India vs Afghanistan Shreyas Iyer: गुरुवार 11 जनवरी को भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ पहला टी-20 मुकाबला खेलने वाली है। भारत और अफगानिस्तान के बीच कुल तीन टी-20 मुकाबले खेले जाएंगे। तीन मैचो के इस सीरीज के लिए बीसीसीआई ने कुछ दिन पहले ही भारतीय टीम का ऐलान किया है। रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की इस सीरीज में वापसी हुई है। वहीं कई बड़े खिलाड़ी टीम से बाहर हो गए हैं।
रोहित-कोहली की वापसी: लगभग 1 साल बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा टी-20 फॉर्मेट में वापसी करने में सफल हुए हैं। भारतीय टीम से कुछ पूर्व दिग्गज चयनकर्ताओं से खुश नजर नहीं आ रहे हैं। भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने टीम सेलेक्शन को लेकर चयनकर्त उसे कुछ तीखे सवाल पूछे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से सिलेक्टर्स से कुछ जरूरी जवाब जानने की कोशिश की।

उपकप्तान का क्या हुआ: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचो की टी-20 सीरीज में श्रेयस अय्यर भारतीय टीम के उप कप्तान थे। ऐसे में आकाश चोपड़ा ने चयनकर्ताओं से उन्हें टीम में नहीं शामिल करने के पीछे की वजह जानने की कोशिश की है। आकाश चोपड़ा ने कहा जो कल तक टीम इंडिया के उप कप्तान थे। वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम का हिस्सा नहीं थे और अब अफगानिस्तान सीरीज के लिए भी उन्हें नहीं चुना गया है।
ईशान किशन को लेकर भी सवाल: श्रेयस अय्यर के अलावा आकाश चोपड़ा ने ईशान किशन को लेकर भी सवाल किया। आकाश चोपड़ा ने पूछा ईशान किशन कहां हैं? उनकी उपलब्धता पर कोई खबर? अफगानिस्तान के लिए चुनी गई टीम में केएल राहुल नहीं हैं। केएल राहुल के अलावा हार्दिक पंड्या और सूर्यकुमार यादव जैसे दिग्गज चोट के कारण टीम का हिस्सा नहीं हैं।
अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की टी-20 टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, आवेश खान, मुकेश कुमार।












Click it and Unblock the Notifications