50 हज़ार दर्शकों के सामने फाइनल में भारत ने वेस्टइंडीज को रौंदा, तेंदुलकर की कप्तानी में जीता खिताब

International Masters League: इंटरनेशनल मास्टर्स लीग के पहले सीजन में भारत ने फाइनल में वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हराते हुए टाइटल अपने नाम कर लिया। इंडिया मास्टर्स टीम की कप्तानी सचिन तेंदुलकर कर रहे थे। फाइनल में अम्बाती रायडू का बल्ला जमकर चला।

टॉस जीतकर वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। विंडीज के कप्तान ब्रायन लारा और परकिंस 6-6 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। इसके बाद ड्वेन स्मिथ टिके और उनका बल्ला चला। वह 35 गेंदों में 45 रन बनाकर आउट हुए।

international masters league

इसके बाद कुछ विकेट गिरे लेकिन लेंडल सिमंस ने पारी संभाली और तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए फिफ्टी जमाई। वह 41 गेंदों में 57 रन बनाकर आउट हुए. विंडीज का स्कोर 7 विकेट पर 148 के कुल स्कोर तक पहुंचा। भारत के लिए विनय कुमार ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके। उनके अलावा शाहबाज नदीम ने भी 2 विकेट अपने नाम किये।

जवाब में खेलते हुए भारत के लिए सचिन तेंदुलकर और रायडू ने तूफानी शुरुआत की, दोनों ने पहले विकेट के लिए 67 रन जोड़े। 50 हज़ार दर्शकों से भरे रायपुर के स्टेडियम से सिर्फ सचिन के लिए नारेबाजी हो रही थी। 2 चौके और 1 छक्का जड़ने के बाद वह 18 गेंद में 25 रन बनाकर चलते बने।

उधर रायडू खड़े थे और लगातार रन बना रहे थे, उनके सामने खेलने आए गुरकीरत मान 14 रन बना आउट हुए। रायडू ने फिफ्टी जड़ने के बाद तेज बैटिंग जारी रखी। वह 50 गेंदों में 9 चौकों और 3 छक्कों से 77 रन बनाकर आउट हुए। युवराज 13 और बिन्नी 16 रन बनाकर नाबाद लौटे और भारत ने 17 गेंद शेष रहते ख़िताबी जीत दर्ज कर ली। सचिन की कप्तानी में भारत ने इवेंट जीत लिया।

इसमें ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका की टीमें भी शामिल थीं। लीग चरण में हर टीम कप 5 मैच मिले, बाद में सेमीफाइनल और फाइनल हुआ। 22 फ़रवरी से शुरू हुआ टूर्नामेंट 16 मार्च को समाप्त हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+