बिहार के लाल Vaibhav Suryavanshi का इंग्लैंड में धमाका! उड़ाए अंग्रेजों के होश, भारत को मिली जीत
India U19 Vs England U19, Vaibhav Suryavanshi: इंग्लैंड के काउंटी ग्राउंड होव में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारत U19 टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। इस जीत के हीरो रहे वैभव सूर्यवंशी और कप्तान आयुष मात्रे, जिन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी कर टीम को जीत की मजबूत नींव दी। इन दोनों ही बल्लेबाजों ने आईपीएल में भी अपने प्रदर्शन से फैंस का दिल जीतने में सफलता हासिल की थी।
महज 174 रन पर ऑलआउट हो गई इंग्लैंड (India U19 Vs England U19, Vaibhav Suryavanshi)
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी इंग्लैंड अंडर-19 की टीम 43वें ओवर में महज 174 रन पर ऑलआउट हो गई। भारतीय गेंदबाज़ों ने जबरदस्त अनुशासन दिखाया। कनिष्क चौहान, मोहम्मद एनाान, आरएस अम्बरीश और हेनिल पटेल की गेंदबाज़ी की चौकड़ी ने इंग्लिश बल्लेबाज़ों को खुलकर खेलने नहीं दिया। जिसकी बदौलत इंग्लैंड भारत के सामने बड़ा स्कोर नहीं बना सका और महज 174 रनों पर सिमट गया।

वैभव सूर्यवंशी की धमाकेदार बल्लेबाजी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत धमाकेदार रही। ओपनर वैभव सूर्यवंशी और कप्तान आयुष मात्रे ने मिलकर पहले 7 ओवर में ही टीम का स्कोर 70 रन कर दिया। वैभव ने 48 रनों की तेज़ पारी खेली, जबकि आयुष ने भी आक्रामक अंदाज़ में बल्लेबाज़ी की। वैभव ने महज 19 गेंदों में 5 छक्के और तीन चौके की मदद से 48 रन बनाने में सफल रहे।
भारत ने बनाई सीरीज में बढ़त
हालांकि मिडिल ऑर्डर में थोड़ी लड़खड़ाहट देखी गई और कुछ विकेट जल्दी गिर गए, लेकिन फिर अभिज्ञान कुंडू और राहुल कुमार ने एक अहम 55 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत दिला दी। भारत ने केवल 22 ओवर में ही 175 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया और मैच 6 विकेट से अपने नाम किया। इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। गेंदबाज़ी से लेकर बल्लेबाज़ी तक, हर विभाग में टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। अब सभी की नजर अगले मुकाबले पर होगी, जहां भारत इस शानदार लय को बनाए रखने की कोशिश करेगा।












Click it and Unblock the Notifications