WI vs IND: भारतीय टीम के वेस्टइंडीज दौरे का शेड्यूल घोषित, पहले होगी टेस्ट सीरीज
भारतीय टीम वेस्टइंडीज पर टेस्ट क्रिकेट के बाद सफेद गेंद क्रिकेट में भी सीरीज खेलेगी
India Tour of West Indies Schedule: इंग्लैंड में वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मैच खेलने के बाद टीम इंडिया अगले पड़ाव के लिए तैयार है। भारतीय टीम वेस्टइंडीज दौरे पर सभी प्रारूप में खेलेगी और शुरुआत टेस्ट सीरीज के साथ होगी। भारत और वेस्टइंडीज के बीच 12 जुलाई को पहला टेस्ट खेला जाएगा।
कार्यक्रम की घोषणा हो गई है और टीम का ऐलान होना अभी बाकी है। WTC फाइनल में मिली हार के बाद अब कहा जा सकता है कि टीम इंडिया में कुछ बदलाव हो सकते हैं। देखना होगा कि सलेक्टर्स का क्या निर्णय रहेगा और टीम में किन खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा।

विंडीज दौरे पर भारतीय टीम दो टेस्ट के अलावा तीन वनडे मैच खेलेगी। इसके अलावा पांच टी20 मुकाबले खेले जाएंगे। 12 जुलाई से शुरू होने वाला दौरा 13 अगस्त तक चलने वाला है। एक महीने से जायदा समय टम टीम इंडिया वहां रहेगी।
भारतीय टीम के वेस्टइंडीज दौरे का कार्यक्रम
पहला टेस्ट- 12 जुलाई, विंडसर पार्क, डोमिनिका
दूसरा टेस्ट- 20 जुलाई, क्वींस पार्क ओवल, त्रिनिदाद
पहला वनडे- 27 जुलाई, केंसिंग्टन ओवल, बारबाडोस
दूसरा वनडे- 29 जुलाई, केंसिंग्टन ओवल, बारबाडोस
तीसरा वनडे- 1 अगस्त, ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी, त्रिनिदाद
पहला टी20- 3 अगस्त, ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी, त्रिनिदाद
दूसरा टी20- 6 अगस्त, नेशनल स्टेडियम, गुयाना
तीसरा टी20- 8 अगस्त, नेशनल स्टेडियम, गुयाना
चौथा टी20- 12 अगस्त, ब्रोवार्ड काउंटी स्टेडियम, लॉडरहिल, फ्लोरिडा
पांचवां टी20- 13 अगस्त, ब्रोवार्ड काउंटी स्टेडियम, लॉडरहिल, फ्लोरिडा












Click it and Unblock the Notifications