World Cup फाइनल हार के गम का दर्द अब भी बाकी है, कोच राहुल द्रविड़ ने कहा- वो हमारे लिए.....
India Vs South Africa 1st Test: वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा था। लगातार 10 मुकाबला जीतने के बाद भारतीय टीम फाइनल में जगह बनाने में कामयाबी रही थी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मुकाबले को जीत की सबसे बड़ी दावेदार भारतीय टीम ही मानी जा रही थी। ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम को इस टूर्नामेंट में हराना नामुमकिन सा है, लेकिन फाइनल मैच में टीम को निराशा हाथ लगी।
किस्मत ने नहीं दिया साथ: फाइनल मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों की किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम को हार झेलनी पड़ी। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का जबरदस्त कैच ट्रेविस हेड ने पकड़ा और यह मैच का टर्निंग प्वाइंट साबित रहा। रोहित शर्मा के आउट होने के बाद से ही मैच पूरी तरह से ऑस्ट्रेलिया टीम के पकड़ में आ गई थी।

रोहित का छलका दर्द: कुछ दिन पहले ही भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप फाइनल में मिली हार पर अपनी चुप्पी तोड़ी थी। रोहित शर्मा ने कहा था कि यह हार इतनी आसानी से भुलाने वाली नहीं है। रोहित शर्मा को इस हार के दर्द से निकलने में लंबा वक्त लगा है जिसमें उनके रिश्तेदार और दोस्तों ने भी उनका बखूबी साथ दिया। रोहित शर्मा ने अपने फैंस की भी तारीफ की जो हर मौके पर टीम के लिए खड़े रहे।
कोच द्रविड़ ने तोड़ी चुप्पी: रोहित शर्मा के बाद अब टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने भी वर्ल्ड कप फाइनल में मिली हार पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले टेस्ट मैच से पहले राहुल द्रविड़ ने कहा वर्ल्ड कप फाइनल में जो हुआ वह बीत गया। हम उसे बदल नहीं सकते हैं, राहुल द्रविड़ ने कहा कि वो हार हमारे लिए काफी दुखदायक था। लेकिन अब हमें आगे बढ़ना होगा और आने वाले टूर्नामेंट की तरफ ध्यान देना होगा।
बता दें कि भारतीय टीम ने वनडे वर्ल्ड कप में गेंद और बल्ले दोनों से ही दमदार प्रदर्शन किया था। भारत की तरफ से सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज विराट कोहली थे। वहीं गेंद से सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज मोहम्मद शमी थे। सबसे अधिक रन और सबसे अधिक विकेट लेने के बावजूद भी भारतीय टीम ट्रॉफी को हासिल नहीं कर सकी थी।












Click it and Unblock the Notifications