Asia Cup 2023: एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, राहुल-अय्यर की वापसी, तिलक को मौका
India team for Asia Cup 2023 announced: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एशिया कप 2023 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। 30 अगस्त से 17 सितंबर तक पाकिस्तान और श्रीलंका में होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए भारत ने 17 खिलाड़ियों की टीम का एलान किया है। एशिया कप की टीम में रोहित शर्मा को कप्तानी की कमाम सौंपी गई है।
राहुल-अय्यर की वापसी: एशिया कप के लिए श्रेयस अय्यर और केएल राहुल की वापसी हुई है। इन दोनों ही खिलाड़ियों को लेकर लंबे समय से चर्चाओं का माहौल गर्म था। ये दोनों ही खिलाड़ी को एशिया कप के लिए टीम में शामिल किया गया है। नंबर चार पर श्रेयस अय्यर और पांच पर केएल राहुल को मौका दिया जाना अब तय है।

रोहित शर्मा ने क्या कहा: भारतीय टीम के चयव को लेकर कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि यहां सवाल सिर्फ नंबर चार का नहीं है। हमने पिछले कुछ समय से हर पोजिशन पर नए-नए खिलाड़ियों का उपयोग किया है। हमने कई बार अक्षर पटेल को भी इस पोजिशन पर खिलाने का काम किया। रोहित शर्मा ने केएल राहुल को लेकर कहा कि वह पहले मैच से ही फिट नजर आएंगे।
एशिया कप के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा। बैकअप: संजू सैमसन












Click it and Unblock the Notifications