इंग्लैंड के होटल रूम में चोरी, भारतीय खिलाड़ी के कैश-कार्ड और ज्वेलरी सब लेकर चोर फरार
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में इंग्लैंड में शानदार प्रदर्शन किया। तीन मैचों की वनडे सीरीज को भारतीय टीम ने 3-0 से अपने नाम किया।
नई दिल्ली, 26 सितंबर। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में इंग्लैंड में शानदार प्रदर्शन किया। तीन मैचों की वनडे सीरीज को भारतीय टीम ने 3-0 से अपने नाम किया। ऐसा पहली बार हुआ जब भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड को उसी के सरजमीं पर क्लीन स्वीप करने में कामयाबी हासिल की। भारत ने लार्ड्स में खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मैच में भी 16 रन से जीत दर्ज की और 3-0 से सीरीज अपने नाम किया।
Recommended Video

तानिया भाटिया के साथ हुई अनहोनी
भारतीय टीम की विकेटकीपर बैटर तानिया भाटिया ने सोशल मीडिया पर इस दौरे पर हुए एक घटना का जिक्र किया है। तानिया भाटिया के मुताबिक जिस होटल में वह ठहरी हुई थीं वहां उनके होटल रूम में चोरी की गई। तानिया ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मैरियट होटल मैनेजमेंट से मैं खुश नहीं हूं। मेरे कमरे में चोरी की गई है और इसकी भनक तक किसी को नहीं लगी।
जांच होने की जताई उम्मीद
तानिया भाटिया ने आगे लिखा कि मैरियट होटल में इस तरह चोरी होना आश्चर्यजनक है। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के पसंदीदा होटल में अगर खिलाड़ी सुरक्षित नहीं है तो फिर इस पर गौर किया जाना चाहिए। मैरियट होटल में कोई व्यव्स्था नहीं है। उम्मीद है कि इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड इस मामले की जांच करेंगे। तानिया ने कहा कि उनके रूम से कैश, कार्ड, घड़ियां और ज्वैलरी चुराया गया।
तानिया भाटिया के रूम से गायब हुआ सामान
बता दें कि तानिया भाटिया को वनडे सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिला लेकिन वो टीम का हिस्सा थीं। तानिया भाटिया के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस भी इस मामले पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। चोरी की इस वारदात से ईसीबी का नाम भी खराब हुआ है। वहीं इस मामले पर अभी तक ईसीबी की तरफ से किसी भी तरह का बयान सामने नहीं आया है।












Click it and Unblock the Notifications