2007 वर्ल्ड कप खेलने वाले वो भारतीय खिलाड़ी जो 2022 में भी आएंगे नजर, 15 साल बाद भी है वही हिम्मत और जज्बा
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज अगले महीने अक्टूबर से होना है। वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम ने सोमवार 12 सितंबर को टीम का ऐलान कर दिया है।
नई दिल्ली, 12 सितंबर। आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज अगले महीने अक्टूबर से होना है। वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम ने सोमवार 12 सितंबर को टीम का ऐलान कर दिया है। भारतीय टीम ने एशिया कप में शामिल खिलाड़ियों पर भरोसा जताते हुए अधिकांश प्लेयर्स को वर्ल्ड कप की टीम में भी बनाए रखा है। जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल की वापसी से टीम की गेंदबाजी मजबूत होती दिखाई पड़ रही है।

साल 2007 में भारत ने जीता था वर्ल्ड कप
दक्षिण अफ्रीका के डरबन में आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2007 में जब भारतीय टीम पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप का हिस्सा बनी थी तो शायद ही किसी ने सोचा होगा कि यह टीम चैंपियन बनेगी। साल 2007 में धोनी की कप्तानी में इतिहास रचते हुए भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप कब्जा जमाया था। भारतीय टीम अब 15 साल बाद एक बार फिर इस ट्रॉफी को अपने नाम करना चाहेगी।

रोहित और कार्तिक 15 साल बाद भी खेलते आएंगे नजर
साल 2007 की भारतीय टीम में मौजूदा भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक शामिल थे। ये दोनों ही खिलाड़ी 15 साल बाद एक बार फिर टीम के लिए टी-20 वर्ल्ड कप खेलते नजर आएंगे। 15 साल गुजर जाने के बावजूद भी इन दोनों ही खिलाड़ियों के खेलने के तरीके में कुछ ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिले हैं। ये दोनों आज भी भारत के सबसे बड़े मैच विनर खिलाड़ी हैं।

रोहित संभालेंगे कमान, कार्तिक निभाएंगे फिनिशर का रोल
टीम में रोहित शर्मा का रोल जहां कप्तानी के साथ-साथ टीम को मजबूत शुरुआत दिलाने की होगी। वहीं दिनेश कार्तिक महेंद्र सिंह धोनी के बाद टीम के नए फिनिशर के रोल में दिखाई देंगे। आईपीएल की कई पारियों में बल्ले से आरसीबी को अंतिम के ओवरों में ताबड़तोड़ अंदाज में रन दिलाने वाले कार्तिक कोशिश भारत के लिए भी उसी काम को जारी रखने की होगी। कार्तिक से टीम को खासी उम्मीदें होंगी।

टी20 विश्वकप 2022 के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह। स्टैंडबाय खिलाड़ी - मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, दीपक चाहर

साल 2007 में ऐसी थी भारतीय टी-20 वर्ल्ड कप टीम
एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), युवराज सिंह (उपकप्तान), अजीत अगरकर, पीयूष चावला, गौतम गंभीर, हरभजन सिंह, जोगिंदर शर्मा, दिनेश कार्तिक, यूसुफ पठान, इरफान पठान, वीरेंद्र सहवाग, रोहित शर्मा, आरपी सिंह, एस. श्रीसंत, रॉबिन उथप्पा।












Click it and Unblock the Notifications