Border Gavaskar Trophy में इन खिलाड़ियों को मिली जगह, क्या मोहम्मद शमी की हुई वापसी?
India squad for Border-Gavaskar Trophy: भारतीय क्रिकेट टीम बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया जाने वाली है। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए शुक्रवार को टीम का ऐलान कर दिया गया है। 22 नवंबर से शुरू होने वाली इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलने वाली है। दोनों ही टीमों के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी इतिहास बेहद दिलचस्प रहा है।
केएल राहुल टीम में बरकरार
खिलाड़ियों की बात करें तो केएल राहुल टीम का हिस्सा बने रहेंगे, जबकि तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी नहीं हुई है। कप्तान के रूप में रोहित शर्मा के पास नेतृत्व की जिम्मेदारी बनी हुई है, जबकि जसप्रीत बुमराह उप-कप्तान के रूप में नजर आएंगे। टीम में यशस्वी जायसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, शुभमन गिल, विराट कोहली और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं।

इन खिलाड़ियों को मिला मौका
इसके अलावा टीम में सरफराज खान, ध्रुव जुरेल, दूसरे विकेटकीपर के साथ-साथ रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा जैसे अनुभवी खिलाड़ी और मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, प्रिसिद्ध, हर्षित राणा और नितीश कुमार रेड्डी जैसे होनहार खिलाड़ी शामिल हैं। वाशिंगटन सुंदर को भी उनके दमदार प्रदर्शन को देखते हुए टीम में शामिल किया गया है।
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का कार्यक्रम इस प्रकार है:
पहला टेस्ट 22 से 25 नवंबर तक पर्थ में होगा,
दूसरा टेस्ट 6 से 10 दिसंबर तक एडिलेड ओवल में होगा
तीसरा टेस्ट 14 से 18 दिसंबर तक गाबा में होगा
चौथा टेस्ट 26 से 30 दिसंबर तक मेलबर्न में होगा
सीरीज का समापन 3 से 7 जनवरी तक सिडनी में होने वाले पांचवें टेस्ट के साथ होगा
ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम
भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नीतीश रेड्डी और वाशिंगटन सुंदर












Click it and Unblock the Notifications