India Squad: श्रीलंका दौरे के लिए हार्दिक और सूर्या नहीं इस स्टार को मिलेगी कमान? कुछ देर में हो सकता है ऐलान
भारतीय क्रिकेट टीम 27 जुलाई को श्रीलंका का दौरा करने के लिए तैयार है, जिसके लिए स्क्वाड का ऐलान आज, 17 जुलाई को हो सकता है। इस दौरान सभी की नजर भारतीय टीम के नए टी20 कप्तान के ऐलान पर टिकी हैं। कप्तानी की रेस में फिलहाल तीन नाम हैं, जिसमें हार्दिक पांड्या का नाम सबसे आगे है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्दिक पांड्या के श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में कप्तानी संभालने की पूरी संभावना है। भारत की टी20 विश्व कप जीत के बाद मिले थोड़े ब्रेक के बाद वह राष्ट्रीय टीम में वापसी करने के लिए तैयार हैं।

बीसीसीआई के एक सूत्र ने नाम न बताने की शर्त पर पीटीआई को बताया कि, 'हार्दिक पांड्या रोहित शर्मा के नेतृत्व में भारत के टी20 उप-कप्तान थे। वह पूरी तरह से फिट हैं और तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए उपलब्ध हैं और टीम की अगुआई करेंगे।'
दरअसल, रोहित शर्मा अब भारत की टी20 टीम के कप्तान नहीं हैं, क्योंकि उन्होंने भारत की टी20 विश्व कप जीत के बाद संन्यास ले लिया है। इसलिए, सवाल यह है कि उनकी जगह कौन लेगा? रोहित के उत्तराधिकारी के तौर पर हार्दिक शायद सबसे मजबूत दावेदार हैं। 16 टी20 मैचों में भारत की अगुआई कर चुके हार्दिक ने दिखाया है कि वे लंबे समय तक कप्तानी कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- श्रीलंका से सामने आई दिल दहला देने वाली घटना! पूर्व कप्तान की घर में गोली मारकर हत्या
केएल राहुल को मिल सकती है भारतीय टीम की कमान
लेटेस्ट रिपोर्ट्स के बाद ऐसा लग रहा है कि भारतीय टी20 टीम में कप्तानी में अचानक बदलाव हो सकता है। भारतीय मीडिया के कुछ हिस्सों में यह बताया जा रहा है कि हार्दिक पांड्या की जगह केएल राहुल भारतीय टी20 टीम की कमान संभाल सकते हैं। एक खबर ये भी है कि अगर हार्दिक पांड्या नहीं खेलते हैं, तो श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव के भारतीय टीम की कमान संभालने की पूरी संभावना है। फिलहाल, टी-20 में कप्तानी को लेकर अभी तक अंसमजंस की स्थिति बनी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications