IND vs NZ: इंदौर ODI के लिए टीम इंडिया में बड़ा बदलाव! प्लेइंग इलेवन में होंगे ये 11 खिलाड़ी
IND vs NZ Playing XI Predictions: भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। सीरीज 1-1 से बराबर है और कल (18 जनवरी) होने वाला तीसरा मैच सीरीज का फैसला करेगा। इस निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में बदलाव किया जा सकता है। माना जा रहा है कि खराब फॉर्म से जूझ रहे कुछ सीनियर खिलाड़ियों को बाहर बैठाया जा सकता है।
जडेजा की खराब फॉर्म को देखते हुए टीम मैनेजमेंट युवा स्टार आयुष बदोनी को डेब्यू का मौका दे सकता है। बदोनी की आक्रामक बल्लेबाजी और फील्डिंग टीम को मध्यक्रम में एक नई मजबूती दे सकती है। बदोनी को पिछले मैच में बेंच पर ही रखा गया था। हालांकि नीतीश रेड्डी की भी फॉर्म खराब रही थी।

तेज गेंदबाजी विभाग में प्रसिद्ध कृष्णा की जगह अर्शदीप सिंह को शामिल किया जा सकता है। पिछले मैचों में प्रसिद्ध थोड़े महंगे साबित हुए थे, ऐसे में अर्शदीप की बाएं हाथ की स्विंग गेंदबाजी न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है। इसके अलावा, नीतीश कुमार रेड्डी और हर्षित राणा को टीम में बरकरार रखे जाने की उम्मीद है।
रोहित-कोहली पर नजर (IND vs NZ)
विराट कोहली के ऊपर हर किसी की नजर रहने वाली है। रोहित और विराट की जोड़ी को देखने के लिए दर्शक हर समय उत्साहित रहते हैं। टीम इंडिया के सदस्यों ने उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में जाकर दर्शन किये। विराट कोहली से लेकर केएल राहुल और गौतम गंभीर तक के वीडियो सामने आए थे।
IND vs NZ: बड़े स्कोर की संभावना
इंदौर के होल्कर स्टेडियम का ग्राउंड काफी छोटा है, बाउंड्री पर खड़े फील्डरों के ऊपर से गेंद हवाई फायर के रूप में जाती है। गेंदबाजों के लिए परेशानी रहती है और इस बार भी कुछ वही होता नज़र आ रहा है। बड़ा स्कोर बनने के आसार हैं।
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, नीतीश कुमार रेड्डी, आयुष बदोनी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज












Click it and Unblock the Notifications