IND vs NED: धमाकेदार जीत के बाद भी भारतीय प्लेइंग 11 में हो सकते हैं बड़े बदलाव, जानें किसे मिलेगा मौका
भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप के अपने पहले मैच में पाकिस्तान को हराने में सफल रही। इस जीत के बाद भारतीय टीम के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने का सफर थोड़ा आसान हो गया है।
India vs Netherlands Playing XI: भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप के अपने पहले मैच में पाकिस्तान को हराने में सफल रही। इस जीत के बाद भारतीय टीम के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने का सफर थोड़ा आसान हो गया है। भारत को अपने ग्रुप में अब नीदरलैंड्स, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश और जिंबाब्वे के खिलाफ खेलना है। इन चार मुकाबलों में से भारत को कम से कम तीन में जीत हासिल करनी होगी।

नीदरलैंड्स के खिलाफ टीम में हो सकते हैं बदलाव
भारत को अब अपना अगला मुकाबला 27 अक्टूबर को नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलना है। इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा कुछ बदलाव कर सकते हैं। नीदरलैंड्स के खिलाफ बैंच स्ट्रेंथ को आजमया जा सकता है। अक्षर पटेल की जगह ऋषभ पंत टीम में शामिल हो सकते हैं। वहीं हार्दिक पंड्या को रेस्ट दिया जा सकता है। पंड्या की जगह दीपक हुड्डा को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है।

युजवेंद्र चहल को मिल सकता है मौका
नीदरलैंड्स के खिलाफ ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की जगह लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को भी शामिल किया जा सकता है। रोहित शर्मा वर्ल्ड कप के बड़े मुकाबले से पहले टाीम के सभी खिलाड़ियों की फॉर्म को देखना चाहेंगे। टीम में बाएं हाथ के बल्लेबाज की कमी साफतौर पर देखी जा रही है। लेकिन ऋषभ पंत भारतीय टीम के मिडल ऑर्डर में अपनी जगह बनाने में अब तक नाकाम रहे हैं।

जानें मैच से जुड़ी जरूरी जानकारी
भारत बनाम नीदरलैंड्स (आईसीसी टी20 विश्व कप सुपर-12 मैच 2022)
तारीख और समय: गुरुवार 27 अक्टूबर, दोपहर 1:30 बजे IST
जगह- सिडनी क्रिकेट ग्राउंड, सिडनी।
भारत बनाम नीदरलैंड्स मैच को आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके साथ ही मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Disney+ Hotstar ऐप पर प्रसारित की जाएगी।

ऐसी हो सकती है प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), ऋषभ पंत, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार।












Click it and Unblock the Notifications