WTC Final: आईपीएल में इंजरी ने बढ़ाई टीम इंडिया की चिंता, नेट प्रेक्टिस के दौरान चोटिल हुआ ये तेज गेंदबाज
IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट से एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें पेसर के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई। ऐसे में टीम इंडिया को जयदेव उनादकट के चोटिल होने का डर सता रहा है।

WTC Final: आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC Final) का फाइनल मुकाबला 7 जून से लंदन के ओवल में शुरू होगा। इसके लिए रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम ने पहले ही टीम की घोषणा कर दी है, लेकिन आईपीएल के कारण भारतीय खिलाड़ी लगातार चोटिल हो रहे हैं। इस बीच टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की टीम में शामिल जयदेव उनादकट के चोटिल होने का डर सता रहा है।
नेट्स में गेंदबाजी के दौरान जयदेव उनादकट हुए चोटिल
दरअसल, बाएं हाथ के तेज गेंदबाज उनादकट को 15 सदस्यों की टीम में शामिल किया गया है। इंडियन प्रीमियर लीग में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेल रहे जयदेव उनादकट के कंधे में चोट लग गई है। वे नेट्स में गेंदबाजी करते समय चोटिल हो गए हैं। आईपीएल ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर उनादकट के जल्द और जल्द स्वस्थ होने की कामना की। क्लिप में तेज गेंदबाज एक गेंद फेंकने के बाद फॉलो-अप पर पिच पर अचानक गिर गये थे।
टीम इंडिया के ये दिग्गज खिलाड़ी पहले ही हो चुके हैं चोटिल
दरअसल, टीम इंडिया के लिए चिंता की बात ये है कि पहले से ही स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर चोटिल होने के कारण टीम से बाहर हैं। हालांकि उनादकट का डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए प्लेइंग इलेवन में शामिल होना अनिश्चित है, फिर भी भारत इस तेज गेंदबाज के चयन के लिए उपलब्ध होने की उम्मीद करेगा। इसके अलावा आरसीबी के खिलाफ फील्डिंग के दौरान केएल राहुल के भी चोटिल होने की खबर है।
हालांकि, अच्छी बात ये है कि अजिंक्य रहाणे ने WTC फाइनल के लिए टीम इंडिया में वापसी कर चुके हैं, जबकि सूर्यकुमार यादव टीम में जगह बनाने में असफल रहे। 82 टेस्ट मैचों के अनुभवी रहाणे आखिरी बार पिछले साल जनवरी में खेल के सबसे लंबे प्रारूप में भारत के लिए खेले थे। उसके बाद से खराब फार्म के कारण चयन के लिए उन पर विचार नहीं किया गया। हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए घरेलू क्रिकेट और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद 34 वर्षीय ने वापसी की है।
WTC फाइनल के लिए भारत की टेस्ट टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, के एल राहुल, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट।












Click it and Unblock the Notifications