U-19 Asia Cup: बांग्लादेश के खिलाफ भारत ने टेके घुटने, हार के साथ एशिया कप से बाहर हुई टीम इंडिया

IND vs BAN U-19 Asia Cup: अंडर 19 एशिया कप में भारतीय टीम ने निराश करने वाला प्रदर्शन किया है। टीम इंडिया सेमीफाइनल मैच में बांग्लादेश के खिलाफ हार के साथ ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई। बांग्लादेश की टीम ने भारतीय टीम को इस मुकाबले में 4 विकेट के अंतर से पराजित कर दिया।

बांग्लादेश की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। यह निर्णय सही साबित हुआ। भारतीय ओपनर सस्ते में ही निपट गए। आदर्श और अर्शिन महज 2 और 1 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। इस टीम के ऊपर दबाव बढ़ गया।

india vs bangladesh

कप्तान उदय सहारण से उम्मीदें थीं लेकिन वह भी बिना खाता खोले आउट होकर चलते बने। मुश्किल स्थिति में टीम को मुशीर खान ने संभाला। उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली। मुशीर खान के बल्ले से 62 गेंदों में 50 रनों की पारी देखने को मिली।

भारतीय टीम को मुरुगन अभिषेक ने भी संभाला। निचले क्रम से उन्होंने टिककर बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम को जल्दी बिखरने से बचा लिया। वह 73 गेंदों का सामना कर 62 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। टीम इंडिया 188 रनों के निजी स्कोर पर ऑल आउट हो गई। मारुफ़ ने बांग्लादेश के लिए कुल 4 विकेट हासिल किये।

जवाबी पारी में खेलते हुए बांग्लादेश की टीम भी अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही। बांग्लादेश की टीम के दोनों ओपनर बल्लेबाज 7 और 0 पर आउट हो गए। चौधरी मोहम्मद रिजवान भी 13 के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। अरिफुल इस्लाम और अहरार खान ने टीम की पारी आगे बढ़ाई।

अरिफुल के बल्ले से 94 रनों की पारी आई। अहरार ने 44 रन बनाए और बांग्लादेश ने 6 विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस तरह बांग्लादेश की टीम ने सेमीफाइनल में जीत दर्ज आकर फाइनल में जगह हासिल कर ली। बांग्लादेश और यूएई की टीमें फाइनल में पहुंची हैं, दोनों के बीच 17 दिसम्बर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+