IND vs SA: भारतीय टीम के 2 दिग्गजों को किया बाहर, धर्मशाला T20 में दो नए चेहरे प्लेइंग XI में शामिल
IND vs SA: आज भारतीय टीम से फैन्स को बड़ी उम्मीदें रहेंगी। दो टी20 मैचों के बाद भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज तीसरा टी20 मुकाबला खेला जा रहा है, दोनों टीमों ने अब तक एक-एक मैच जीता है। मुल्लांपुर में खेले गए पिछले मैच में मेहमान टीम ने धमाकेदार जीत दर्ज की थी। टॉस जीतकर भारत ने गेंदबाजी का फैसला लिया और दो खिलाड़ियों को बाहर कर दिया।
पिछले मैच में टीम इंडिया का टॉप क्रम बुरी तरह ध्वस्त हो गया था, इसका फायदा दक्षिण अफ्रीकी टीम को मिल गया था। तिलक वर्मा के अलावा कोई बल्लेबाज रन बनाने में सफल नहीं हो पाया था। सूर्यकुमार यादव की इस भारतीय टीम को आज कुछ अलग करके दिखाना होगा।

भारतीय टीम के गेंदबाज पिछले मुकाबले में काफी ज्यादा महंगे साबित हो गए थे। इस बार बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को मिलकर काम करने की आवश्यकता होगी, तभी बात बन पाएगी। दक्षिण अफ्रीकी टीम की बैटिंग लाइनअप बेहतरीन फॉर्म में दिख रही है।
इस मुकाबले के लिए जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल को टीम से बाहर रखा गया है, उनकी जगह हर्षित राणा और कुलदीप यादव को लाया गया है।
भारत की प्लेइंग XI
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग XI
रीज़ा हेंड्रिक्स, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडन मार्करम (कप्तान), डेवॉल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डोनोवन फरेरा, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, एनरिच नॉर्खिया, लुंगी एनगिडी, ओटनील बार्टमैन












Click it and Unblock the Notifications