टूट सकता है भारत का WTC Final खेलना का सपना! बेंगलुरु टेस्ट में मिली हार ने बढ़ाई मुश्किलें

India vs New Zealand, 1st Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला बंगलूरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले के पांचवें दिन न्यूजीलैंड आठ विकेट से मैच को जीतने में कामयाबी हासिल की। रविवार को टेस्ट के पांचवें दिन न्यूजीलैंड को जीत के लिए 107 रनों की जरूरत थी, जिसे टीम ने दो विकेट खोकर हासिल कर लिया।

टूट सकता है WTC Final खेलना का सपना!

इस हार के साथ ही भारत के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप खेलने का सपना भी टूट सकता है। इस मैच से पहले भारत 74.24 अंक प्रतिशत और 11 मैचों में 98 अंकों के साथ डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में टॉप पर था। ऑस्ट्रेलिया 62.50 अंक प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर है। लेकिन न्यूजीलैंड से मिली हार के बाद भारत की मुश्किलें बढ़ गई है।

India 1

बचे हुए 7 मैचों में से 5 जीतना जरूरी

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए फाइनल में जाने के लिए भारत को बचे हुए 7 मैचों में से 5 मैच जीतना जरूरी है। भारत को अपने घर पर न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैच और खेलना है। इसके बाद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी। जहां टीम को पांच मैच खेलने हैं। ऑस्ट्रेलिया के दौरे सहित आगे चुनौतीपूर्ण मुकाबलों के साथ यह कार्य कठिन होने वाला है।

भारत को बड़ा नुकसान

इस हार से पहले भारत का विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शानदार रिकॉर्ड था, जिसमें उसने 11 में से आठ मैचों में जीत हासिल की थी, जबकि केवल दो में हार का सामना करना पड़ा था, साथ ही एक ड्रॉ भी हुआ था। दो पेनल्टी पॉइंट की कटौती के बाद भी भारत ने 74.24 का प्वॉइंट्स प्रतिशत हासिल किया था, जिससे कुल 98 पॉइंट प्राप्त हुए थे। हालांकि, बेंगलुरु में हार ने उनकी स्थिति को नाटकीय रूप से बदल दिया है, जिससे उनका प्वॉइंट्स प्रतिशत घटकर 68.06 हो गया है।

जानें मैच का हाल

भारत ने अपनी पहली पारी में 46 रन बनाए। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की पहली पारी 402 रन पर समाप्त हुई, जिससे कीवी टीम को 356 रन की बढ़त मिली। दूसरी पारी में भारतीय टीम ने 462 रन बनाए और 106 रन की बढ़त हासिल की। न्यूजीलैंड ने 107 रन के लक्ष्य को 27.4 ओवर में दो विकेट खोकर पूरा कर लिया। भारतीय टीम को पहली पारी में 46 रनों पर ऑल आउट होना महंगा पड़ा।

न्यूजीलैंड को विल यंग और रचिन रवींद्र ने मिलकर एक ऐतिहासिक विजय दिलाई है। यह 21वीं सदी में भारतीय धरती पर न्यूजीलैंड की पहली जीत है। ऐसा इसलिए है क्योंकि 1988 में आखिरी बार जीत हासिल करने के बाद से न्यूजीलैंड ने भारत में कोई टेस्ट मैच नहीं जीता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+