एशिया कप से बाहर होने के बाद कोच राहुल द्रविड़ ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ओवर रिएक्ट करने की जरूरत नहीं
भारतीय टीम के एशिया कप से बाहर होने के बाद कप्तान रोहित शर्मा से लेकर कोच राहुल द्रविड़ तक सवालों के घेरे में है। टीम चयन और खिलाड़ियों के खेलने के तरीकों पर क्रिकेट के दिग्गज लगातार सवाल उठा रहे हैं।
नई दिल्ली, 8 सितंबर। भारतीय टीम के एशिया कप से बाहर होने के बाद कप्तान रोहित शर्मा से लेकर कोच राहुल द्रविड़ तक सवालों के घेरे में है। टीम चयन और खिलाड़ियों के खेलने के तरीकों पर क्रिकेट के दिग्गज लगातार सवाल उठा रहे हैं। रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ मिली हार के बाद खिलाड़ियों का बचाव किया था। वहीं अब इस मामले पर कोच राहुल द्रविड़ ने अपनी चुप्पी तोड़ने का काम किया है।

राहुल द्रविड़ ने कही यह बात
कोच राहुल द्रविड़ ने कहा कि टीम का माहौल काफी अच्छा है। खिलाड़ी भी पॉजिटिव हैं और वह अब अपना फोकस आने वाले मुकाबलों पर देना चाहते हैं। स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत करते हुए द्रविड़ ने कहा भारती टीम पाकिस्तान और हांगकांग के खिलाफ मैच जीतने के बाद ग्रुप ए में टॉप पर थी, लेकिन सुपर फोर में पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ अपने दोनों मैच हारकर बाहर हो गई। इसका मतलब ये नहीं कि टीम कमजोर है।

जीत हार से टीम के माहौल पर नहीं पड़ता फर्क
राहुल द्रविड़ के मुताबिक अगर कोई टीम लगातार जीत रही है तो इसका ये मतलब नहीं हो सकता कि उनमें कुछ कमियां नहीं है। वहीं दो मैच हारने वाली टीम को कमजोर आंकना भी गलत होगा। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि हमें चीजों के साथ ओवररिएक्ट करने की जरूरत नहीं है। टीम में हमेशा अच्छा माहौल रहता है, चाहे हम जीतें या हारें। हम आगे बढ़ते रहते हैं।

मैदान पर कप्तान और खिलाड़ियों की प्लानिंग आती है काम
एशिया कप से बाहर होने के बाद द्रविड़ ने कहा कि टीम को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में मदद करना ही मेरा काम है। लेकिन एक बार जब वे मैदान पर होते हैं, तो यह खिलाड़ियों और कप्तान पर निर्भर करता है कि वह कैसे प्लानिंग करते हैं, इसमें कोच चाहकर भी ज्यादा कुछ नहीं कर सकता। मुझे लगता है कि रोहित और पूरी टीम ने अपना बेस्ट दिया, लक्ष्य को डिफेंड करना वाकई आसान नहीं था।












Click it and Unblock the Notifications