भारत को मिला एक और खूंखार गेंदबाज, 10 विकेट लेकर खटखटाया टीम इंडिया का दरवाजा, सेलेक्टर्स के सामने नई समस्या
भारतीय क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी के बाद नए गेंदबाज भी आ रहे हैं, जो अपनी रफ्तार से प्रभाव छोड़ रहे हैं। जम्मू-कश्मीर से उमरान मलिक आए थे और उसके बाद फिर से घाटी के गेंदबाज आगे आ रहे हैं। इस कड़ी में नया नाम अकील नबी का है, जिन्होंने सलेक्टर्स का ध्यान निश्चित तौर पर अपनी तरफ खींचा होगा।
रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सीजन में राजस्थान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में अकीब नबी ने ऐसा प्रदर्शन किया जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। उन्होंने सिर्फ 24 रन देकर 7 विकेट चटका डाले, पहली पारी के 3 विकेटों सहित कुल 10 विकेट अपने नाम किये। उनके इस शानदार स्पेल में 11 ओवर में 3 मेडन भी शामिल रहे। गेंदबाजी के साथ-साथ उन्होंने बल्ले से भी कमाल दिखाया और पहली पारी में 55 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली।

लगातार 4 गेंदों में झटके विकेट
अकीब नबी का नाम इससे पहले भी सुर्खियों में रह चुका है। दलीप ट्रॉफी में उन्होंने एक ओवर में लगातार 4 गेंदों पर 4 विकेट लेकर इतिहास रचा था। ऐसा करने वाले वह पहले भारतीय गेंदबाज बने थे।
रणजी ट्रॉफी में भी किया कमाल
राजस्थान के खिलाफ मैच में अकीब ने विपक्षी बल्लेबाजों को शुरुआत से ही बैकफुट पर धकेल दिया। पहली पारी में उन्होंने 3 विकेट झटके, लेकिन दूसरी पारी में उनका प्रदर्शन और भी घातक रहा। महज 6 ओवर में 5 रन देकर 5 विकेट ले डाले। राजस्थान की पूरी टीम सिर्फ 89 रन पर ढेर हो गई। जम्मू-कश्मीर ने यह मैच पारी और 41 रन से अपने नाम किया।
कैसा रहा है अब तक का रिकॉर्ड
2025-26 के सीजन में यह अकीब का तीसरा 5 विकेट हॉल था। 2024 रणजी सीजन के बाद से अब तक खेले गए 12 मैचों में उन्होंने 68 विकेट अपने नाम किए हैं। इनमें 8 बार 5 विकेट लेने का कारनामा शामिल है। उनके इस निरंतर प्रदर्शन ने उन्हें भारत के सबसे भरोसेमंद डोमेस्टिक गेंदबाजों में शामिल कर दिया है। अपने धाकड़ प्रदर्शन से वह सलेक्टर्स के लिए भी सिरदर्द बढ़ा रहे हैं।
अकीब के पिता एक स्कूल टीचर हैं और वह जम्मू-कश्मीर के बारामूला से आते हैं। पढ़ाई में भी वह अच्छे थे और बाद में पैरेंट्स ने क्रिकेट में उनका समर्थन किया। खेल में भी अच्छा करते हुए वह रणजी ट्रॉफी तक पहुंच गए। वह दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज डेल स्टेन को देखकर बड़े हुए हैं और उनके वीडियो देखकर गेंदबाजी सीखी।
चयन समिति के सामने नई समस्या
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा होगी लेकिन वहां तो अकीब को जगह मिलती नहीं दिख रही है। मोहम्मद शमी जैसे दिग्गज को भी वापसी का इंतजार है लेकिन सलेक्टर्स के सामने अकीब के रूप में एक नई समस्या जरूर खड़ी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications