टीम इंडिया के 2 धांसू खिलाड़ी वापसी के लिए तैयार, कब होगी अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 टीम की घोषणा

IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टी20 सीरीज से पहले भारतीय टीम के लिए बड़ी खबर सामने आई है। लंबे समय से चोट और रिहैब से गुजर रहे हार्दिक पांड्या और नितीश कुमार रेड्डी अब वापसी के लिए तैयार बताए जा रहे हैं।

टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार दोनों खिलाड़ियों ने बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपनी फिटनेस पर लगातार काम किया है और अब अभ्यास में पूरा जोर लगाने की स्थिति में हैं। ऐसे में इनकी टीम में वापसी हो सकती है।

indian team

हार्दिक की वापसी भारतीय टीम के लिए इसलिए भी अहम है क्योंकि वह टी20 प्रारूप में टीम के सबसे उपयोगी खिलाड़ियों में शामिल हैं। बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी करने की उनकी क्षमता टीम को अतिरिक्त संतुलन देती है। चोट के कारण पिछले कुछ समय से उनके बाहर रहने के बाद अब उनकी फिटनेस में सुधार चयनकर्ताओं के लिए राहत की खबर है। अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए फ़िलहाल टीम इंडिया की घोषणा नहीं हुई है।

नितीश रेड्डी को लेकर खबर है कि वह गेंदबाजी और बैटिंग दोनों करने लगे हैं। इसका मतलब यह है कि उनकी टीम में वापसी बतौर ऑल राउंडर होगी। टीम मैनेजमेंट के लिए यह बड़ा अपडेट है। इस बीच वॉशिंगटन सुंदर की फिटनेस पर भी नजर है, उनको लेकर अभी तक कोई पॉजिटिव रिपोर्ट नहीं है।

जसप्रीत बुमराह को लेकर क्या अपडेट?

जसप्रीत बुमराह के मामले में टीम मैनेजमेंट किसी तरह का जोखिम लेने के मूड में नहीं है। घुटने की चोट के चलते वह श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं बन सके थे। फिलहाल वह बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में गेंदबाजी से जुड़ी अपनी तैयारी कर रहे हैं। अफगानिस्तान सीरीज में उनकी वापसी की संभावना फिलहाल कम मानी जा रही है।

कब होगी टीम इंडिया की घोषणा

अब एक बड़ा सवाल यह भी है कि अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा कब होगी। खबरों की मानें तो सलेक्टर्स 3 सितंबर को मीटिंग करने के बाद टीम की घोषणा कर सकते हैं। माना जा रहा है कि एशियन गेम्स की टीम के खिलाड़ियों को इस टीम में अहमियत दी जा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+