भारतीय टीम को लेकर पूर्व कप्तान की भविष्यवाणी, कहा इस बार भी वर्ल्ड कप हम जीतेंगे
Kapil Dev on ODI World Cup: भारत में साल 2011 में वनडे वर्ल्ड कप खेला गया था। उस समय महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया को जीत का स्वाद चखने का मौका मिला था। अब इस साल भारत में वर्ल्ड कप होना है। ऐसे में टीम इंडिया फेवरेट होगी। कपिल देव का मानना है कि टीम इंडिया जीतेगी।
पीटीआई के अनुसार कपिल देव ने कहा कि अभी टीम की घोषणा नहीं हुई है लेकिन भारत हमेशा से टूर्नामेंट में फेवरेट के रूप में जाता है। हर बार ऐसा देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि टीमें उम्मीदों पर खरा किस तरह उतरती हैं।

कपिल देव ने कहा कि चार साल के बाद वनडे वर्ल्ड कप आ रहा है और मुझे उम्मीद है कि इसके लिए खिलाड़ी तैयार हैं। जो भी टीम चुनी जाएगी, दोबारा भारत वर्ल्ड कप जीत सकता है। हमने पिछली बार घरेलू मैदानों पर वर्ल्ड कप का खिताब हासिल किया था।
गौरतलब है कि भारतीय टीम ने भारत में पिछला वर्ल्ड कप श्रीलंका को हराते हुए जीता था। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में फाइनल मुकाबला खेला गया था। इसमें धोनी और गौतम गंभीर ने मिलकर टीम इंडिया को जीत दिलाई थी। सचिन तेंदुलकर का यह अंतिम वर्ल्ड कप था।
पिछले तीन वनडे वर्ल्ड कप को देखें, तो घरेलू टीमों ने जीत दर्ज की है। भारत ने 2011 में जीत दर्ज की थी। इसके बाद 2015 में ऑस्ट्रेलिया ने अपने मैदानों पर वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाई थी। साल 20]19 में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को करीबी मैच में हराते हुए जीत दर्ज की थी।












Click it and Unblock the Notifications