केएल राहुल के कारण हार सकती है टीम इंडिया, लॉर्ड्स टेस्ट में चौथे दिन की यह गलती पड़ेगी भारी

IND vs ENG: लॉर्ड्स टेस्ट के चौथे दिन पकड़ बनाने के बावजूद टीम इंडिया अब हार का सामना कर सकती है। भारत को इंग्लैंड ने 193 रनों का लक्ष्य दिया था लेकिन अंतिम सेशन में दूसरी पारी में बैटिंग करते हुए भारतीय टीम को इंग्लैंड ने एक के बाद एक चार झटके दिए।

केएल राहुल ने अंतिम सेशन के अंतिम ओवर में एक बड़ी गलती कर दी, जिसका नुकसान उठाना पड़ सकता है। सोशल मीडिया पर भी केएल राहुल की इस गलती को लेकर खासी चर्चा देखने को मिली है। राहुल ने शायद सोचा नहीं था कि परिणाम क्या हो सकता है।

ind vs eng

IND vs ENG: केएल राहुल की गलती

दरअसल दिन के अंतिम ओवर में स्ट्राइक केएल राहुल के पास थी और उनके सामने नाईट वॉचमैन आकाश दीप खेल रहे थे। यह ओवर बेन स्टोक्स डाल रहे थे। स्टोक्स ने पहली गेंद राहुल को फेंकी और उन्होंने इसके ऊपर सिंगल लेकर स्ट्राइक आकाश दीप को दे दी।

यहां राहुल गलती कर बैठे। यह दिन का अंतिम ओवर था और राहुल को ही वहां खड़े रहना था लेकिन उन्होंने आकाश दीप को स्ट्राइक पर लाकर इंग्लैंड का काम आसान कर दिया। ओवर की चौथी गेंद पर ही आकाश दीप को बेन स्टोक्स ने बोल्ड कर भारत को चौथा झटका दे दिया। अब भारत के ऊपर अंतिम दिन के खेल में दबाव रहने वाला है। इंग्लैंड को 6 विकेट लेने हैं और भारत को 135 रन और बनाने हैं।

IND vs ENG: पहली पारी में भी यही हुआ

इसी तरह की गलती राहुल ने ऋषभ पंत के मामले में की थी। पहली पारी के दौरान वह अपना शतक लंच से पहले पूरा करना चाहते थे, इस दौरान पंत को भागने के लिए कहा गया और रन आउट के रूप में भारत को बड़ा झटका लगा। अब आकाश दीप के मामले में राहुल ने बिलकुल दिमाग नहीं लगाया।

इंग्लैंड को 192 रनों पर आउट करने में वॉशिंगटन सुंदर का बड़ा रोल रहा है। उन्होंने इंग्लैंड की दूसरी पारी में कुल 4 विकेट अपने नाम किये। भारतीय टीम अगर लॉर्ड्स टेस्ट अपने नाम कर लेती है, तो सीरीज 2-1 से अपने नाम कर लेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+