IND vs SL: भारत ने श्रीलंका को बधिर द्विपक्षीय सीरीज में 5-0 से हराया, जानिए किस मैच में क्या हुआ

India win against Sri Lanka: भारत और श्रीलंका की बधिर क्रिकेट टीमों के बीच 5 मैचों की द्विपक्षीय सीरीज 2 दिसंबर से 8 दिसंबर तक खेली गई, जिसमें भारतीय टीम ने श्रीलंका को 5-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। इस ऐतिहासिक सीरीज की मेजबानी भारतीय बधिर क्रिकेट संघ (IDCA) ने की थी। सभी मुकाबले दिल्ली के रोशनआरा क्लब में खेले गए थे, जहां भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को हर एक मैच में मात दी।

यह सीरीज भारतीय बधिर क्रिकेट के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है और इसे खेलों में समानता और समावेशन के रूप में भी देखा जा रहा है। 2 दिसंबर को खेले गए पहले वनडे मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का निर्णय लिया। श्रीलंका की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 41.4 ओवर में ऑलआउट हो गई और 41.4 ओवर में ही 219 रन का लक्ष्य भारतीय टीम के सामने रखा। भारत ने 36 ओवर में ही 5 विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल किया और मैच जीत लिया।

India 1

3 दिसंबर को खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 303 रन बनाए। इस दौरान ओपनिंग बल्लेबाज संतोश महापात्रा ने 100 रन की शानदार सेंचुरी बनाई, वहीं विकेटकीपर उमर अशरफ ने 51 रन और अभिषेक सिंह ने 65 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। श्रीलंका की टीम 304 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए संघर्ष करती नजर आई और पूरी टीम महज 28.2 ओवर में 143 रन बनाकर आउट हो गई। इस प्रकार भारतीय टीम ने 160 रन से जीत हासिल की, जो एक शानदार और प्रभावी प्रदर्शन था।

तीसरा मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का निर्णय लिया। भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 285 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। भारत के लिए संतोष महापात्रा ने 92 रन की शानदार पारी खेली, जबकि कप्तान वीरेंद्र सिंह ने भी 50 रन बनाए। जिसके जवाब में श्रीलंकाई टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 45.4 ओवर में 195 रन पर ऑल आउट हो गई। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 3-0 से अपराजेय बढ़त बना ली, यानी भारत ने लगातार तीन मुकाबले जीतकर सीरीज में अपनी पकड़ मजबूत कर ली थी।

चौथा मैच 6 दिसंबर को खेला गया था। इस मैच में भारतीय कप्तान वीरेंद्र सिंह ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का निर्णय लिया। श्रीलंका की टीम 44.4 ओवर में 224 रन पर ऑल आउट हो गई। इसके बाद, भारतीय टीम ने 37.5 ओवर में 4 विकेट खोकर 228 रन बनाकर मैच जीत लिया। रविवार, 8 दिसंबर को खेला गया सीरीज का आखिरी और सबसे दिलचस्प मुकाबला भारतीय टीम के लिए रोमांच से भरपूर था। पहले बल्लेबाजी का निर्णय लेते हुए टीम इंडिया ने 49.5 ओवरों में 289 रन पर ऑलआउट हो गई।

इस दौरान अभिषेक सिंह ने शानदार शतक जड़ा और 115 रन बनाए। साई आकाश ने 54 रन और विकेटकीपर उमर अशरप ने 44 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, जिससे भारत ने एक मजबूत स्कोर खड़ा किया। हालांकि, श्रीलंकाई टीम ने पहली बार सीरीज में कड़ी प्रतिस्पर्धा दिखाई। उन्होंने आखिरी तक संघर्ष किया, और भारतीय टीम को कड़ी टक्कर दी। श्रीलंकाई टीम ने 48.4 ओवरों में 276 रन बनाए और ऑलआउट हो गई। भारतीय टीम ने 13 रन से मैच जीतते हुए सीरीज 5-0 से अपने नाम कर ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+